फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar Slams Pro Khalistan supporters and Britain Said this big thing on permanent membership of UNSC

Jaishankar: खालिस्तान समर्थकों के दुस्साहस पर जयशंकर की दो टूक; राहुल मामले में पश्चिमी देशों को दी यह हिदायत

Sun, 02 Apr 2023 08:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Apr 2023 08:44 PM IST
सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने पश्चिमी देशों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम को लगता है कि उसे दूसरे देशों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार है। विदेश मंत्री ने ऐसा तब कहा, जब उनसे संसद सदस्य के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता पर जर्मनी और अमेरिका की टिप्पणी के बारे में पूछा गया।

विज्ञापन
Jaishankar Slams Pro Khalistan supporters and Britain Said this big thing on permanent membership of UNSC
Jaishankar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकार ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने विदेशों में कई जगह खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारत यूएनएससी के लिए कोई प्रयास नहीं छोड़ेंगा।

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि यूएनएससी में बैठे कुछ वर्तमान सदस्य इस बात के इच्छुक नहीं हैं कि भारत भी यूएनएससी का सदस्य होना चाहिए। कब तक दरवाजा बंद रखा जाएगा, हम दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं। हम दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था हैं। हम दुनिया में काफी बड़ा भाग साझा करते हैं। हमारे अस्तित्व से सभी को फर्क पड़ता है। यह कुछ ऐसा है, जिसे पाने के लिए हम कोशिश करते रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- LAC: यूक्रेन संघर्ष की एलएसी के हालात से तुलना नहीं, सीमा पर शांति बहाली को लेकर जयशंकर ने कही यह बात


उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों के दुस्साहस को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हमने पिछले कुछ दिनों में लंदन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और सैन फ्रांसिस्को में कुछ घटनाएं देखी हैं। यह ऐसा भारत नहीं है जो अपने राष्ट्रीय ध्वज को किसी के द्वारा नीचे खींचे जाने को स्वीकार करेगा। जब यह हुआ तो हमारे उच्चायुक्त ने उससे भी बड़ा झंडा उस इमारत में लगा दिया। यह केवल वहां के तथाकथित खालिस्तानियों के लिए एक संदेश नहीं था, यह अंग्रेजों के लिए भी एक बयान था कि यह मेरा झंडा है और अगर कोई इसका अनादर करने की कोशिश करेगा, तो मैं इसे (राष्ट्रीय ध्वज) और भी बड़ा कर दूंगा।

यह भी पढ़ें- S Jaishankar: विदेश मंत्री ने कहा- चीन सीमा पर स्थिति बेहद नाजुक और खतरनाक, कुछ इलाकों में भारी तैनाती


राहुल मसले पर पश्चिमी देशों को घेरा
विदेश मंत्री जयशंकर ने पश्चिमी देशों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम को लगता है कि उसे दूसरे देशों के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार है। इसे वह भगवान की ओर से दिया गया आशीर्वाद समझतेहैं। वे बेंगलुरु साउथ से सांसद तेजस्वी सूर्या और बेंगलुरु सेंट्रल से सांसद पीसी मोहन की ओर से कब्बन पार्क में 500 से अधिक युवा मतदाताओं व अन्य के साथ आयोजित 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। विदेश मंत्री ने ऐसा तब कहा, जब उनसे संसद सदस्य के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता पर जर्मनी और अमेरिका की टिप्पणी के बारे में पूछा गया।

जयशंकर ने कहा कि हम पश्चिम को भारत के मामलों में टिप्पणी करते क्यों देखते हैं? इसकी दो बड़ी वजहें हैं। पश्चिम को दूसरों पर टिप्पणी करने की बुरी आदत है या वे सोचते हैं कि यह किसी प्रकार का ईश्वर का दिया अधिकार है। उन्हें सीखना होगा कि अगर वे ऐसा करते रहेंगे तो दूसरे लोग भी टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटेंगे। यह उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। ऐसा हो भी रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed