फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar’s talks with afghan acting foreign minister discussion on enhancing cooperation

India-Afghanistan Ties: विदेश मंत्री जयशंकर ने अफगान समकक्ष से फोन पर की बात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Thu, 15 May 2025 10:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 May 2025 10:31 PM IST
सार

India-Afghan Relation: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगान समकक्ष आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए आभार जताया। दोनों नेताओं ने पारंपरिक मित्रता व सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की।

विज्ञापन
Jaishankar’s talks with afghan acting foreign minister discussion on enhancing cooperation
एस जयशंकर, आमिर खान मुत्ताकी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार शाम अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए मुत्ताकी का आभार जताया।

विज्ञापन


जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। अफगानिस्तान और भारत के बीच अविश्वास फैलाने की हालिया कोशिशों को उन्होंने दृढ़ता से खारिज किया, जिसकी हम सराहना करते हैं। हमने अफगान लोगों से पारंपरिक मित्रता और उनके विकास के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। आगे सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'तेलंगाना के अफसरों को सुप्रीम कोर्ट की फटकार सीएम रेड्डी की गलतियों का नतीजा', KTR ने साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अफगानिस्तान के बीच हाल के कूटनीतिक संवाद
8 जनवरी 2025: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दुबई में मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह के जरिये व्यापार बढ़ाने, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग और अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास में भारत की मदद पर चर्चा की।


6 नवम्बर 2024: अफगान रक्षा मंत्रालय के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव जेपी सिंह ने किया। बैठक में दोनों देशों ने मानवीय सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और संपर्क मजबूत करने की इच्छा जताई।

ये भी पढ़ें: India-US Trade: 'आगे बढ़ रहीं व्यापार वार्ताएं, अमेरिका जाएगी एक भारतीय टीम...', ट्रंप के बयान पर वाणिज्य सचिव

28 अप्रैल 2025: विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान मामलों के महानिदेशक आनंद प्रकाश ने काबुल में आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। बैठक में राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने, व्यापार और ट्रांजिट सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय घटनाओं पर विचार साझा करने पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने, प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और सहयोग के अन्य क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed