फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   commerce secretary sunil barthwal on president donald trump statement us trade deal with zero tariffs

India-US Trade: 'आगे बढ़ रहीं व्यापार वार्ताएं, अमेरिका जाएगी एक भारतीय टीम...', ट्रंप के बयान पर वाणिज्य सचिव

Thu, 15 May 2025 08:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 May 2025 08:13 PM IST
सार

India-US Trade: भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शून्य टैरिफ के साथ व्यापार वाले दावे पर कहा कि विदेश मंत्री (एस जयशंकर) पहले ही जवाब दे चुके हैं। भारत और अमेरिका की व्यापार वार्ताएं जारी हैं और एक टीम चर्चा के लिए अमेरिका जाएगी। 

विज्ञापन
commerce secretary sunil barthwal on president donald trump statement us trade deal with zero tariffs
वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत सरकार ने गुरुवार को उस दावे पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर कहा कि भारत ने अमेरिका को शून्य आयात शुल्क (जीरो टैरिफ) वाले व्यापार समझौते की पेशकश की है। वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे किसी भी बयान का जवाब विदेश मंत्री पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने कहा, इस पर मैं और कुछ नहीं कहूंगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता के बयान से पलटे ट्रंप, कहा- मैंने समस्या सुलझाने में मदद की
विज्ञापन


बड़थ्वाल ने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताएं अच्छी तरह आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, एक भारतीय टीम अमेरिका जा रही है, जहां इन पर और चर्चा की जाएगी। ट्रंप की ओर से एपल कंपनी को लेकर दिए गए हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़थ्वाल ने कहा, हम किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति के बयानों पर टिप्पणी नहीं करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने एपल और भारत पर क्या टिपप्णी की है?
ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से बातचीत के दौरान उनसे भारत में एपल के उत्पादन का विस्तार न करने को कहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दोहा में एक कार्यक्रम में टिम कुक से कहा कि हमें आपके भारत में निर्माण करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। ट्रंप ने टिम कुक से कहा, "मैं नहीं चाहता कि आप भारत में निर्माण करें।" ट्रंप के अनुसार इस बातचीत के बाद एपल "अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा।"

ये भी पढ़ें: तुर्किये को 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें बेचेगा अमेरिका, ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी

एपल के कुल उत्पादन में भारत की कितनी हिस्सेदारी?
एपल वर्तमान में अपने कुल आईफोन उत्पादन का लगभग 20% यानी हर पांच में से एक आईफोन भारत में असेंबल करता है। भारत में एपल ने अपनी उत्पादन क्षमता पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 60% तक बढ़ाई है। एपल ने मार्च तक 12 महीनों में भारत में 22 अरब डॉलर के आईफोन असेंबल किए। यह साल के उत्पादन की तुलना में लगभग 60% अधिक है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed