{"_id":"60bfe48750b9fa10404d3c45","slug":"jaishankar-on-three-day-kuwait-visit-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी दौरा: जयशंकर आज कुवैत के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेशी दौरा: जयशंकर आज कुवैत के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे रवाना
Wed, 09 Jun 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 03:14 AM IST
सार
जयशंकर की यात्रा का उद्देश्य कुवैत के साथ भारत के संबंधों को और मजबूती प्रदान करना है
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशमंत्री एस जयशंकर बुधवार को तीन दिवसीय कुवैत दौरे पर रवाना होंगे। बतौर केंद्रीय मंत्री ये उनका पहला कुवैत दौरा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक जयशंकर कुवैत के विदेशमंत्री शेख अहमद नसीर अल मोहम्मद अल सबाह के निमंत्रण पर जा रहे हैं। इस दौरान वे उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे और कुवैत में रहने वाले भारतीयों को संबोधित भी करेेंगे। वह अपने साथ अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह के नाम पीएम मोदी का एक पत्र लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
कुवैत के विदेशमंत्री शेख अहमद नासेर अल मोहम्मद अल सबाह 17 मार्च को भारत आए थे। दोनों देशों ने तब ऊर्जा, व्यापार, निवेश, श्रम और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संबंध मजबूत बनाने के लिए एक संयुक्त मंत्रालयी आयोग गठित करने का फैसला लिया था। वर्ष 2021-22 में भारत और कुवैत के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन