{"_id":"67e2f06f44455dbc5302bb59","slug":"jaishankar-meets-un-secretary-general-s-special-envoy-on-myanmar-discusses-border-stability-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Julie Bishop: विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत से की मुलाकात, म्यांमार के हालात पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Julie Bishop: विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत से की मुलाकात, म्यांमार के हालात पर चर्चा
Tue, 25 Mar 2025 11:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:35 PM IST
सार
Julie Bishop: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत जूली बिशप से मुलाकात के दौरान म्यांमार की स्थिति, सीमा स्थिरता और शरणार्थी संकट पर चर्चा की। म्यांमार में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से हिंसा जारी है।
विज्ञापन
जूली बिशप, एस जयशंकर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत जूली बिशप से मुलाकात की और म्यांमार में तेजी से बदले हालात पर चर्चा की। बिशप इस समय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने अप्रैल 2023 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के लिए विशेष दूत नियुक्त किया था।
विज्ञापन
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, आज शाम दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की म्यांमार के लिए विशेष दूत जूली बिशप से मिलकर खुशी हुई। हमने सीमा स्थिरता, शरणार्थी स्थिति, म्यांमार से होने वाले अंतरराष्ट्रीय अपराधों और आर्थिक मदद पर चर्चा की। हमने राजनीतिक स्थिति पर भी विचार साझा किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bangladesh: मोदी-युनूस की बातचीत के प्रस्ताव पर बांग्लादेश का जवाब, कहा- हमें भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार
विज्ञापन
म्यांमार में 1 फरवरी 2021 को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोधी समूहों ने भारत, चीन और बांग्लादेश की सीमाओं के आसपास कई महत्वपूर्ण व्यापारिक ठिकानों पर कब्जा किया है।
भारत के लिए म्यांमार एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है, जिसकी 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा नगालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों से जुड़ी है। सीमा पर बढ़ती हिंसा और अस्थिरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनवरी में सीमा पर बाड़ लगाने की योजना की घोषणा की थी।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन