{"_id":"6474a5d50f832da72201e7c4","slug":"jaishankar-asks-uk-minister-lord-tariq-ahmad-to-stop-misuse-of-democratic-freedoms-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UK: ब्रिटेन के मंत्री को जयशंकर की नसीहत; कहा- लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को रोकें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-UK: ब्रिटेन के मंत्री को जयशंकर की नसीहत; कहा- लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को रोकें
Mon, 29 May 2023 06:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 29 May 2023 06:47 PM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि बैठक में एफटीए, दक्षिण एशिया से लेकर हिंद-प्रशांत और G20 सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही ब्रिटेन में हमारे राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को रोकने के दायित्व भी याद दिलाया।
विज्ञापन
ब्रिटेन के विदेश मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद और एस जयशंकर
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
दक्षिण एशिया के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद इन दिनों भारत में हैं। वे अपनी चार दिवसीय यात्रा पर यहां आए है। इस दौरन सोमवार को उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस जयशंकर से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान जयशंकर ने ब्रिटिश के मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद से ब्रिटेन में लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को रोकने और भारत के राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
यूके के विदेश राज्य मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करके बताया कि बैठक में एफटीए, दक्षिण एशिया से लेकर हिंद-प्रशांत और G20 सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही ब्रिटेन में हमारे राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को रोकने के दायित्व भी याद दिलाया।
विज्ञापन
विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य मंत्री लॉर्ड अहमद के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने यह टिप्पणी खालिस्तान समर्थकों द्वारा मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ को लेकर की थी। मार्च में हुए इस घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अप्रैल में ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद लंदन में भारतीय मिशन पर हमले के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी थी।
विज्ञापन
भारत ब्रिटेन के बीच एफटीए को लेकर नौ दौर की हो चुकी है वार्ता
बता दें कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर भारत और ब्रिटेन के बीच नौ दौर की बातचीत हो चुकी है। भारत और यूके पिछले साल जनवरी से एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं। जिसका उद्देश्य एक व्यापक समझौते की दिशा में है, जिससे 2022 में अनुमानित GBP 34 बिलियन के द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
हाल ही में, एफटीए के लिए ब्रिटेन के मुख्य वार्ताकार हरजिंदर कांग को मुंबई में स्थित दक्षिण एशिया में देश का नया व्यापार आयुक्त और पश्चिमी भारत का उप उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। यूके सरकार के आंकड़ों के अनुसार, भारत 2022 की तीसरी तिमाही के अंत तक चार तिमाहियों में यूके का 12वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था, जो यूके के कुल व्यापार का 2.1 प्रतिशत था।