{"_id":"5dc390cf8ebc3e5b715ef93a","slug":"jairam-ramesh-says-narendra-modi-have-a-very-powerful-instrument-cbi-ed-and-income-tax-as-trishul","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम रमेश बोले- मोदी, शाह विरोधियों पर हमले के लिए ‘त्रिशूल’ का इस्तेमाल कर रहे हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जयराम रमेश बोले- मोदी, शाह विरोधियों पर हमले के लिए ‘त्रिशूल’ का इस्तेमाल कर रहे हैं
Thu, 07 Nov 2019 09:04 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत करते जयराम रमेश और हरीश रावत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विरोधियों पर हमले के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग के रूप में त्रिशूल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गुवाहाटी में संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी और अमित शाह को अपने विरोधियों के खिलाफ नया शस्त्र त्रिशूल मिल गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि त्रिशूल की तीन नोकें क्या हैं? वे ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग हैं। वे अपने विरोधियों पर प्रहार करने के लिए इन्हीं तीन नोकों का उपयोग करते रहते हैं। रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस इसका विरोध करती है और संविधान के मार्गदर्शन में ऐसा करती रहेगी।
विज्ञापन
Jairam Ramesh,Congress in Guwahati,Assam: Mr. Amit Shah and Mr.Narendra Modi have a very powerful instrument in their hands-the Trishul. In the trishul there are three things to poke you, the CBI,the ED and the Income Tax. (6.11.19) pic.twitter.com/S1vy7vE7ly
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 7, 2019