फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh Says, I am happy that someone reminded PM Modi of contribution of Nehre in US

खुश हूं कि पीएम मोदी को नेहरू के योगदान की याद अमेरिका में दिलाई गई: जयराम रमेश

Mon, 23 Sep 2019 02:54 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Jairam Ramesh Says, I am happy that someone reminded PM Modi of contribution of Nehre in US
जयराम रमेश - फोटो : PTI
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट नेता स्टेनी एच होएर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नजरिए का उल्लेख करने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेहरू के योगदान की याद अमेरिका में दिलाई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि मुझे उस समय की याद आ रही है जब कुछ साल पहले लालकृष्ण आडवाणी ने न्यूयॉर्क में दिए अपने भाषण में नेहरू की सराहना की थी। वाजपेयी द्वारा नेहरू को याद करना भी शानदार था। जाने कहां गए वो दिन...। मुझे खुशी हुई कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के बहुमत पक्ष के नेता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को नेहरू के योगदान की याद अमेरिका में दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मोदीजी के लिए ये बिल्कुल अप्रत्याशित था। नेहरू जी और गांधी जी की उपलब्धियों का जिक्र होते समय उनके हाव-भाव देखने लायक थे।


गौरतलब है कि होएर ने रविवार को ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के नजरिए के माध्यम से खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश हैं जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं।

बेहतर होता कि प्रधानमंत्री मोदी भी पंडित नेहरू के योगदान को स्वीकार करते: आनंद शर्मा
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि पंडित नेहरू आजादी की लड़ाई की पहली पंक्ति के नेता थे और कई वर्षों तक जेल में रहे। वह भारत के प्रधानमंत्री के प्रथम प्रधानमंत्री और देश के निर्माता थे। यह बहुत दुख की बात है कि विश्व के लोग सराहना करते हैं, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री प्रशंसा नहीं करते और भाजपा अध्यक्ष उनकी आलोचना करते हैं। इससे भारत की छवि अच्छी नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि प्रधानमंत्री मोदी पंडित नेहरू के योगदान को स्वीकार करते और अमेरिकी कांग्रेस सदस्य की बात का समर्थन करते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed