फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaipur finishing line of the half marathon will be the wedding PLACE

जयपुर हाफ मैराथन की फिनिशिंग लाइन पर होगी शादी

Sat, 28 Jan 2017 05:16 AM IST
एजेंसी/ जयपुर 
एजेंसी/ जयपुर  Updated Sat, 28 Jan 2017 05:16 AM IST
विज्ञापन
Jaipur finishing line of the half marathon will be the wedding PLACE

पांच फरवरी को यहां होने वाले जयपुर हाफ मैराथन में भाग ले रहे अनंत त्रिवेदी दौड़ में चाहे जो भी स्थान लाएं, फिनिशिंग लाइन पर उन्हें पुरस्कार के रूप में वरमाला मिलेगी। कोटा के इंजीनियर त्रिवेदी (31) बेंगलूरू में रेस्तरां चलाते हैं। उन्हें आठवें जयपुर हाफ मैराथन में भाग लेने का निमंत्रण मिला था। संयोग से आयोजन के दिन ही उनकी शादी तय हुई थी। उन्होंने और उनकी मंगेतर कविता बत्रा ने तय किया कि दोनों मैराथन में फिनिशिंग लाइन पर ही एक दूसरे को माला पहनाएंगे।

विज्ञापन


त्रिवेदी ने कहा कि वह और उनकी मंगेतर दोनों इसमें भाग लेने वाले थे। लेकिन चोट के कारण उनकी मंगेतर अब इसमें भाग नहीं ले सकती है। त्रिवेदी के अनुसार वरमाला की रस्म मैराथन दौड़ की समाप्ति स्थल पर होगी, जबकि शेष रस्में कोटा में होंगी। 
विज्ञापन


मैराथन में दुल्हे के साथ 25 बाराती भी दौडे़ंगे। त्रिवेदी इससे पहले तीन मैराथन और चार हाफ मैराथन में भाग ले चुके हैं। पिछले साल नवंबर में उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से बंगलूरू से जयपुर तक की साइकिल यात्रा की थी। वह 2013 में जैसलमेर और शिमला में आयोजित अखिल भारतीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed