फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaguar population declined by 25 percent in last 21 years Due to habitat crisis

चिंताजनक: आवास संकट के कारण खतरे में जगुआर, बीते 21 साल में इनकी संख्या में करीब 25 फीसदी की आई गिरावट

Sat, 07 Dec 2024 06:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 06:17 AM IST
सार

जगुआर पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शीर्ष शिकारियों के रूप में वे अपने निवास स्थान पर खाद्य शृंखला में संतुलन करते हैं तथा अन्य प्रजातियों की आबादी को नियंत्रित करते हैं। जगुआर के संकटग्रस्त होने का प्रमुख कारण उनके आवास विनाश और विखंडन है। 

विज्ञापन
Jaguar population declined by 25 percent in last 21 years Due to habitat crisis
जगुआर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगुआर की आबादी तेजी से घट रही है। बीते 21 सालों में इनकी संख्या में करीब 25% की गिरावट दर्ज की गई है, जो चिंताजनक है। इनके संकटग्रस्त होने की प्रमुख वजह बढ़ते आवास संकट, अवैध शिकार और मानव वन्यजीव संघर्ष हैं। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है।

विज्ञापन


जगुआर पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शीर्ष शिकारियों के रूप में वे अपने निवास स्थान पर खाद्य शृंखला में संतुलन करते हैं तथा अन्य प्रजातियों की आबादी को नियंत्रित करते हैं। जगुआर के संकटग्रस्त होने का प्रमुख कारण उनके आवास विनाश और विखंडन है। जगुआर मुख्य रूप से रात के समय सक्रिय रहते हैं और जीवित रहने के लिए उन्हें बहुत अधिक क्षेत्र की आवश्यकता होती है। नई जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना, वनों की कटाई और कृषि गतिविधियां जगुआर के क्षेत्र पर अतिक्रमण कर रही हैं, जिससे उनकी सीमा धीरे-धीरे कम हो रही है।
विज्ञापन


हालात नहीं बदले तो आ सकते हैं असुरक्षित श्रेणी में
आईयूसीएन इनकी स्थिति की जांच में जुटा है और यदि अवैध शिकार और निवास स्थान का नुकसान जारी रहा तो उन्हें जल्द ही असुरक्षित श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। संघ का कहना है कि जगुआर केंद्रित संरक्षण रणनीति सह-अस्तित्व वाली प्रजातियत्र के रूप में काम कर सकती है, इसलिए जगुआर के संरक्षण के लिए तत्काल उचित रणनीति बनाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed