फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar start packing belongings after he quit as vice president Know all about it

Jagdeep Dhankhar: जल्द ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव छोड़ेंगे जगदीप धनखड़, पैकिंग शुरू की; मिलेगा टाइप VIII बंगला

Wed, 23 Jul 2025 08:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 08:09 PM IST
सार

टाइप VIII बंगला आमतौर पर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों या राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों को आवंटित किया जाता है। जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar start packing belongings after he quit as vice president Know all about it
जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका देने वाले जगदीप धनखड़ जल्द ही सरकारी आवास खाली कर सकते हैं। उन्होंने अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया है। वे जल्द ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं। मामले से परिचित लोगों ने बुधवार के हवाले से यह खबर सामने आई है। पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते वह सरकारी बंगले के हकदार हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आगे बताया कि वह जल्द ही अपने आधिकारिक आवास से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं। 74 वर्षीय धनखड़ पिछले साल अप्रैल में संसद भवन परिसर के पास चर्च रोड पर नवनिर्मित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में शिफ्ट हुए थे। उपराष्ट्रपति के आवास और कार्यालय वाले वीपी एन्क्लेव का निर्माण सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत किया गया था। वह लगभग 15 महीने तक वीपी एन्क्लेव में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, 'धनखड़ को लुटियंस दिल्ली या किसी अन्य क्षेत्र में टाइप VIII बंगला दिया जाएगा।' टाइप VIII बंगला आमतौर पर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों या राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों को आवंटित किया जाता है। जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

आधिकारिक आवास को सील करने वाला दावा फर्जी
इसके अलावा केंद्र सरकार की मीडिया शाखा प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने उन दावों को खारिज कर दिया कि उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास को सील कर दिया गया है और धनखड़ को इसे खाली करने के लिए कहा गया है। पीआईबी ने एक्स पर एक फैक्ट चेक पोस्ट में कहा, 'सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास को सील कर दिया गया है। पूर्व उपराष्ट्रपति को तुरंत अपना आवास खाली करने के लिए कहा गया है। ये दावे पूरी तरह फर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed