फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar says that You cannot enforce peace from position of weakness

Indo-Pacific: 'कमजोर रहकर शांति संभव नहीं', इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Wed, 15 Nov 2023 04:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 04:47 PM IST
सार

इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संबोधित करते हुए कहा, कमजोर स्थिति में कोई भी शांति स्थापित नहीं कर सकता है। वसुधैव कुटुंबकम के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता हमारे जीवन का तरीका है।

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar says that You cannot enforce peace from position of weakness
Vice President Jagdeep Dhankhar

विस्तार

इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिरकत की। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा, कोई कमजोरी की स्थिति से शांति स्थापित नहीं कर सकता है, न ही बातचीत कर सकता है। उपराष्ट्रपति ने कहा, वसुधैव कुटुंबकम के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता हमारे जीवन का तरीका है। यह देश के वैश्विक दृष्टिकोण को निर्धारित करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, एक राष्ट्र के रूप में भारत को शांति के समर्थक के रूप में जाना जाता है। भारत ने कभी विस्तारवादी सोच को बढ़ावा नहीं दिया है। आपकी ताकत वैश्विक व्यवस्था को परिभाषित करेगी, साथ ही आपकी ताकत शांति को परिभाषित करेगी। कमजोर स्थिति में शांति की आकांक्षा नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन


अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता में भारत की हिस्सेदारी है। 2030 तक भारत जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। धनखड़ ने कहा, जैसे-जैसे विकास और तकनीकी पहुंच के साथ भारत की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, वैसे-वैसे वैश्विक, क्षेत्रीय मामलों में हमारी हिस्सेदारी और इसके साथ आने वाली चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, भारत में दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ाने की जबरदस्त क्षमता है। साथ ही ऐसा परिदृश्य हमारे जीवन को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed