{"_id":"5fc0be93015f6f7ad656bda8","slug":"jagat-prakash-nadda-appoints-organisational-post-for-party-in-these-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में छह नियुक्तियां: राजू हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री, गिरि मणिपुर व नागालैंड के","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा में छह नियुक्तियां: राजू हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री, गिरि मणिपुर व नागालैंड के
Fri, 27 Nov 2020 02:23 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter/@BJP4India
भाजपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कई राज्यों में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी। नड्डा ने कुल छह संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं, जिनमें से दो प्रदेश संगठन महामंत्री के तौर पर, तीन प्रदेश सह-संगठन महामंत्री और एक नियुक्ति संगठक के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
रविंद्र राजू को हरियाणा का प्रदेश संगठन महामंत्री और अभय कुमार गिरि को मणिपुर और नागालैंड का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष की ओर से प्रद्युमन को दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय के संगठक के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बात करें तीन प्रदेश सह-संगठन महामंत्री पदों की तो, बिहार राज्य के लिए प्रदेश सह-संगठन महामंत्री के पद पर रत्नाकर की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए वाराणसी से भवानी सिंह और मेरठ से कर्मवीर को नियुक्त किया गया है।