फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagan Mohan Reddy's Mansion built with a cost of 500 crores and luxurious furnishings, watch the video

Andhra Pradesh: 500 करोड़ रुपये लागत, 10 एकड़ क्षेत्रफल, कुछ ऐसा है पूर्व सीएम जगन का आलीशान महल; देखें वीडियो

Thu, 13 Mar 2025 11:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

सोने की सजावट, इटालियन मार्बल के फर्श और आलीशान साज-सज्जा भी। आखिरकार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का आलीशान महल बनकर तैयार हो गया है। तैयारी के साथ ही ये महल खुब चर्चा में है। सत्तारूढ़ टीडीपी भी इस महल पर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खैर, आईए अब इस आलीशान महल को वीडियो के माध्यम से देखाते है। 

विज्ञापन
Jagan Mohan Reddy's Mansion built with a cost of 500 crores and luxurious furnishings, watch the video
जगन मोहन रेड्डी का आलीशान महल - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शीशमहल को लेकर बातें खत्म भी नहीं हुई है कि अब आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के आलीशान महल की चर्चा शुरू हो गई है। कारण साफ है कि जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम के रुशिकोंडा पहाड़ी पर समुद्र के किनारे एक बड़ा बंगला बनवाया है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि यह हवेली 10 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैली हुई है। साथ ही इसमें चार बड़े ब्लॉक बनाए गए हैं। सभी ब्लॉक को अत्याधुनिक सुविधाओं और शानदार डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। हवेली की बनावट को खास तौर पर सजाया और डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन


अंदर से कैसा दिखता है जगन का आलीशान महल; देखें वीडियो
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के आलीशान महल के अंदर के नज़ारा की बात करें तो एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महल में सोने की सजावट, इटालियन मार्बल के फर्श और आलीशान साज-सज्जा सहित कई भव्य चीजों से बंगले को डिजाइन किया गया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



ये भी पढ़ें:-US: पाकिस्तान की फिर किरकिरी; अल्पसंख्यकों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर आवाज बुलंद, अमेरिकी से कार्रवाई की मांग

 

 



जगन का महल विवादों में क्यों, समझिए..
पूर्व सीएम जगम मोहन रेड्डी का ये आलीशान बंगला विवादों के घेरे में है। कारण है कि सत्तारूढ़ टीडीपी ने आरोप लगाया कि इस हवेली में लगाए गए बाथटब की कीमत 40 लाख रुपये है, और एक-एक कमोड की कीमत 10-12 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इसके साथ ही आरोप है कि इस हवेली ने तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मानदंडों का घोर उल्लंघन किया है। टीडीपी का कहना है कि पिछली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार ने कानूनी दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज किया।  

ये भी पढ़ें:-Sudiksha Konanki Case: भारतीय मूल की सुदीक्षा कोनांकी केस में अब तक क्या-क्या हुआ? 6 मार्च से कोई खोज खबर नहीं

 

 

सार्वजनिक धन का दुरुपयोग का आरोप
साथ ही मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सरकार ने जगम मोहन रेड्डी पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।  हालांकि, वाईएसआरसीपी के पूर्व मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने जगन मोहन रेड्डी के बंगले पर खड़े हो रहे सवाल का बचाव करते हुए कहा कि यह कानूनी दिशा-निर्देशों का पालन करती है।

ये भी देखें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed