Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagan Mohan Reddy Relief convoy death case Court statement accidents happened in Kumbh as well

Jagan Mohan Reddy: काफिले में हुई मौत मामले में पूर्व सीएम जगन को राहत; कोर्ट ने कहा- हादसे तो कुंभ में भी हुए

Fri, 27 Jun 2025 02:58 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 27 Jun 2025 02:58 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को काफिले में हुई मौत के मामले में हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि सावधानी के बावजूद हादसे होते हैं। रैली के दौरान एक समर्थक की मौत पर एफआईआर दर्ज हुई थी। रेड्डी ने खुद पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। कोर्ट में याचिका के बाद फिलहाल उन्हें राहत मिल गई।

विज्ञापन
Jagan Mohan Reddy Relief convoy death case Court statement accidents happened in Kumbh as well
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को राहत मिली है। राज्य हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज उस मामले में अंतरिम राहत दी है, जिसमें एक पार्टी समर्थक की मौत को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि सावधानी के बावजूद हादसे कुंभ मेले में भी होते हैं। इसी के आधार पर जगन रेड्डी को राहत दे दी गई।
विज्ञापन


दरअसल, 18 जून को गुन्टूर जिले के पलनाडु इलाके में जगन रेड्डी की रैली के दौरान यह हादसा हुआ था। रैली के दौरान उनकी काफिले की गाड़ी से 53 वर्षीय सी. सिंगय्या की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस गाड़ी से यह हादसा हुआ, वह जगन रेड्डी की ही थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली और जगन समेत अन्य पार्टी नेताओं पर केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


मामले में क्या बोले रेड्डी?
इस मामले में पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से मौत का कारण बनने जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। इस कार्रवाई को लेकर जगन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला उन्हें बदनाम करने और ध्यान भटकाने की साजिश है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जेड+ सुरक्षा में चूक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कपड़े-जूते-मोबाइल हमारे कारण मिले', भाजपा विधायक का विवादित बयान; विपक्ष का हमला तेज


एफआईआर रद्द करने की मांग 
वाईएसआरसीपी का कहना है कि सिंगय्या की मौत उस वक्त हुई जब वह जगन रेड्डी के काफिले के पास थे। जबकि टीडीपी ने दावा किया कि सिंगय्या को काफिले की ही एक गाड़ी ने कुचल दिया। इसी विवाद के बीच जगन रेड्डी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर रद्द करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: म्यांमार में 2500 करोड़ की ड्रग्स जलाकर खाक, गोल्डन ट्रायंगल से बढ़ती तस्करी पर दुनियाभर में अलर्ट

जानबूझकर फंसाया गया- याचिका में रेड्डी का दावा
अपनी याचिका में जगन रेड्डी ने दावा किया कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक सिंगय्या के परिवार ने खुद भी ऐसी कोई शिकायत नहीं की और पार्टी की ओर से परिवार को मुआवजा भी दिया गया है। अदालत ने तमाम तथ्यों पर गौर करने के बाद फिलहाल जगन रेड्डी को अंतरिम राहत दे दी है। मामले की आगे सुनवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed