{"_id":"5e00d6f58ebc3e880a639248","slug":"jagan-mohan-reddy-govt-not-to-support-nrc-in-andhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने किया एनआरसी के विरोध का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने किया एनआरसी के विरोध का एलान
Mon, 23 Dec 2019 08:32 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 23 Dec 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी
- फोटो : facebook/YSJagan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एनआरसी के विरोध का एलान कर दिया है। जगन मोहन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध करती है और इसे राज्य में लागू नहीं करेगी। कडप्पा में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार एनआरसी के खिलाफ है।
विज्ञापन
रेड्डी ने कहा कि सोमवार को मेरे यहां पहुंचने के बाद, अल्पसंख्यक समुदाय के कई सदस्यों ने मुझसे मुलाकात की और गुजारिश की कि मैं एनआरसी पर बयान दूं। मैंने उन्हें साफ-साफ कह दिया है कि राज्य इसका समर्थन नहीं करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अमजत बाशा ने कुछ दिन पहले इस मुद्दे पर एक बयान दिया था। जगन ने अल्पसंख्यकों को कहा कि हम एनआरसी के खिलाफ हैं और इसको समर्थन करने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन