फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagadguru Shankaracharya of Dakshinamnaya Sringeripeeth anointed both the new Shankaracharyas

Shankaracharya: दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरीपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया दोनों नए शंकराचार्यों का अभिषेक

Tue, 27 Sep 2022 06:14 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 27 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

वर्ष 2007 में ही बेंगलूरु में वेदान्त भारती संस्था द्वारा आयोजित चतुष्पीठ सम्मेलन में ही ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने इन दोनों को अपने उत्तराधिकारी के रूप में श्रृंगेरीपीठाधीश्वर जी महाराज के सभक्ष प्रस्तुत कर दिया था।

विज्ञापन
Jagadguru Shankaracharya of Dakshinamnaya Sringeripeeth anointed both the new Shankaracharyas
नए शंकराचार्यों का अभिषेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरीपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री भारती तीर्थ महास्वामी जी ने 12 सितंबर 2022  को ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी के पांचभौतिक शरीर के समक्ष अभिषिक्त हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती महाराज एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज का श्रृंगेरीपीठ की अधिष्ठात्री देवी शारदाम्बा के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया।

विज्ञापन


अभिषेक करने से पूर्व उन्होंने दोनों जगद्गुरुओं के सिर पर अपना हाथ रखा और संस्कृत में उद्घोषणा की कि मैं ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वरत्वर जगद्गुरु  शंकराचार्य जी महाराज के करकमलसंजात दण्डी संन्यासी उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का ज्योतिष्पीठ पर और स्वामी श्री सदानंद सरस्वती का पश्चिमाम्नाय द्वारकापीठ पर अभिषेक कर रहा हूं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि वर्ष 2007 में ही बेंगलूरु में वेदान्त भारती संस्था द्वारा आयोजित चतुष्पीठ सम्मेलन में ही ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने इन दोनों को अपने उत्तराधिकारी के रूप में श्रृंगेरीपीठाधीश्वर जी महाराज के सभक्ष प्रस्तुत कर दिया था। उसी समय ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी महाराज ने यह भी बता दिया था कि मेरे ब्रह्मलीन हो जाने के बाद आप इन दोनों के लिए अभिषिक्त हो जाने के बाद के सभी आवश्यक धार्मिक कृत्य संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसी वचन का स्मरण एवं मान रखते हुए जैसे ही उनको द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु महाराज के ब्रह्मलीन होने का समाचार प्राप्त हुआ उन्होंने अपने पीठ प्रशासक श्री वी आर गौरीशंकर जी को तत्काल भेजा और उनके अनुरोध का स्मरण करते हुए निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द जी से अभिषेक-तिलक आदि उनका पांचभौतिक देह के समक्ष ही 12 सितम्बर 2022 को विधिवत् संपन्न कराया था। 

आज अपने कर-कमलों से दोनों पीठों पर दो नए शंकराचार्यों का अभिषेक करने के बाद शृंगेरीपीठाधीश्वर श्री भारती तीर्थ महास्वामी जी ने यह भी घोषणा की कि 20 दिन पश्चात शुभ मुहूर्त में उनके उत्तराधिकारी स्वामी श्री विधुशेखर भारती जी महाराज द्वारकापीठ तथा ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम हिमालय में जाकर जगद्गुरु पद पर आरूढ़ होने के पश्चात के जो धार्मिक कृत्य किए जाते हैं, उन सभी का विधि-विधान से सम्पादन करेंगे।


शृगेरी महाराजश्री ने यह भी उद्घोषित किया कि वे एवं दोनों नए शंकराचार्य अर्थात् तीनों आम्नाय मठ एकजुट होकर सनातन धर्म का कार्य करेंगे। शृंगेरी महाराजश्री ने दोनों नवनियुक्त शंकराचार्यों को सस्नेह रजत कमण्डलु भी भेंट किया और दोनों ने उनके प्रति गुरुवत् सम्मान एवं भावों से सिक्त अपने हृदय के उद्गारों को व्यक्त किया और तीनों मठों के एकजुट रहने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दुहराया।

इस अवसर पर श्रृंगेरी मठ के कार्याधिकारी वी आर गौरीशंकर जी, कृष्णमूर्ति जी, ब्रह्मचारी ध्यानानन्द जी, ज्योतिर्मयानन्द ब्रह्मचारी जी, ब्रह्मचारी उद्धवस्वरूप जी, ब्रह्मचारी अचलानन्द जी, ज्योतिष्पीठ पण्डित आचार्य रविशंकर द्विवेदी शास्त्री जी, आचार्य पं. राजेन्द्र द्विवेदी जी, भारत धर्म महामण्डल के आचार्य पं. परमेश्वर दत्त शुक्ल जी एवं काशी विद्वत् परिषद् के आचार्य पं कमलाकान्त त्रिपाठी जी,  छत्तीसगढ से पं. प्रकाश उपाध्याय जी, कैप्टन अरविंद जी, अरविंद मिश्र जी, आनन्द तिवारी जी, रमाकान्त दीक्षित जी, मनोज दीक्षित जी, आनंद भाई, आनंद उपाध्याय जी, पं. शैलेष तिवारी जी, कृष्ण पाराशर जी, राहुल जी, सनोज कुमार जी आदि सम्मिलित रहे।

आगे भी अनेक स्थानों पर दोनों नए शंकराचार्यों के अनेक अभिषेक आयोजित किए जाएगे जो 12 सितंबर को हुए अभिषेक की पुष्टि में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed