फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaffer Sadiq s brother arrested by ED for money laundering, remanded to custody

ED: डीएमके से निष्कासित नेता जाफर सादिक का भाई गिरफ्तार, ईडी का दावा- ड्रग्स तस्करी की कमाई को वैध बनाता था

Tue, 13 Aug 2024 07:50 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Tue, 13 Aug 2024 07:50 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जनवरी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में डीएमके नेता और फिल्म निर्माता जाफर सादिक को गिरफ्तार किया था। एनसीबी को जांच में पता चला था कि वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य मिश्रण पाउडर और सूखे नारियल के रूप में स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी करता था।

विज्ञापन
Jaffer Sadiq s brother arrested by ED for money laundering, remanded to custody
ईडी ने जाफर सादिक के भाई को पकड़ा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मनी लॉड्रिंग मामले मे ईडी ने सोमवार शाम को डीएमके से निष्कासित नेता और फिल्म निर्माता जाफर सादिक के भाई मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जाफर के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करी से होने वाली कमाई को विभिन्न तरीकों से वैध बनाता है। उसने अलग-अलग खातों में आठ करोड़ से अधिक अवैध नकदी जमा की। ईडी ने सलीम को गिरफ्तार करके स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जनवरी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में डीएमके नेता और फिल्म निर्माता जाफर सादिक को गिरफ्तार किया था। एनसीबी को जांच में पता चला था कि वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य मिश्रण पाउडर और सूखे नारियल के रूप में स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी करता था। नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त आय को सादिक ने अपने और अपने सहयोगियों के रियल एस्टेट, फिल्म निर्माण और लॉजिस्टिक्स सहित अलग-अलग उद्यमों में अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया। इसके बाद डीएमके ने सादिक को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। मनी लॉड्रिंग का मामला सामने आने के बाद ईडी ने केस को अपने हाथ में लिया। इसके बाद तिहाड़ जेल में बंद सादिक से पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन


ईडी के चेन्नई कार्यालय ने मनी लॉड्रिंग मामले में अब सादिक के भाई मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि सलीम ने अपने भाई सादिक के साथ मिलकर स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी और उससे प्राप्त होने वाली कमाई को छिपाने में अहम भूमिका निभाई। वह कई फर्मों का निदेशक और साझेदार भी था, जिनके जरिये नकदी को वैध बनाया जाता था। इसके अलावा उसने आठ करोड़ की अवैध नकदी को अलग-अलग खातों में भेजा। इसके अलावा वह कमाई को असुरक्षित ऋण और वित्तीय मध्यस्थता के जरिये मनी लॉड्रिंग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि सलीम ने न केवल मादक पदार्थों की तस्करी की। बल्कि कमाई को संपत्ति में बदलने के लिए जगुआर और अन्य लग्जरी वाहन भी खरीदे। सलीम को ईडी ने मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया। इस पर प्रधान सत्र न्यायाधीश एस अल्ली ने उसे 27 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईडी ने सलीम की 15 दिन की हिरासत भी मांगी। इस पर न्यायाधीश ने एजेंसी की याचिका पर नोटिस देने का आदेश दिया और मामले की आगे की सुनवाई बुधवार के लिए तय की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed