{"_id":"59389c1d4f1c1b801c9c98c6","slug":"jadhav-case-icj-will-talk-to-india-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव प्रकरण : भारत व पाक से बात करेगा आईसीजे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाधव प्रकरण : भारत व पाक से बात करेगा आईसीजे
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) के अध्यक्ष रोनी अब्राहम आगे की प्रक्रिया पर बृहस्पतिवार को भारत और पाकिस्तान दोनों से चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, भारत का पक्ष वहीं ‘एजेंट’ रखेंगे, जो 18 मई को हुई सार्वजनिक सुनवाई के दौरान पेश हुए थे। तब विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पाकिस्तान डिवीजन के प्रमुख) दीपक मित्तल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, आईसीजे के अध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों से आगे की प्रक्रिया के बारे में चर्चा की जाएगी। पाकिस्तान में झूठे आरोप में भारतीय नागरिक जाधव को मौत की सजा सुनाई जाने के खिलाफ भारत ने आईसीजे में अपील की थी। इस पर सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फैसला आने तक जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव को गत वर्ष तीन मार्च को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था। वह ईरान के रास्ते पाकिस्तान में घुसा था। हालांकि भारत का साफ कहना है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया। वह अपने बिजनेस के सिलसिले में वहां गए थे।
विज्ञापन