फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jadavpur University professor kanak sarkar gave controversial statement about virginity of girls

जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर विवादित बयान

Mon, 14 Jan 2019 09:48 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: यशवीर सिंह Updated Mon, 14 Jan 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Jadavpur University professor kanak sarkar gave controversial statement about virginity of girls
- फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने लड़कियों की लेकर विवादित बयान दिया है। जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कनक सरकार ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली जिसमें प्रोफेसर की लड़कियों के प्रति घटिया सोच का पता चल रहा है। कनक ने वर्जिन दुल्हन क्यों नहीं विषय पर लिखा। उसमें कनक ने लिखा के कि "बहुत सारे लड़के बेकवूफ बने हुए हैं। वो बीवी के रूप में एक वर्जिन लड़की को लेकर जागरूक नहीं हैं। वर्जिन लड़की एक सील बंद बोतल या सील बंद पैकेट की तरह है। क्या तुम सील टूटी कोल्ड ड्रिंक की बोतल या सील खुले बिस्किट के पैकेट को खरीदना पसंद करोगे? इसी तरह तुम्हारी बीवी का केस है"। 

विज्ञापन


कनक सरकार एक दशक से अधिक समय तक जादवपुर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के शिक्षक रहे हैं। कनक का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद प्रोफेसर ने इसे अपनी फेसबुक वॉल हटा दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को जाधवपुर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के ‘‘महिला विरोधी’’ बयान की जांच करने और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


एनसीडब्ल्यू ने प्रोफेसर के इस ‘‘चौंका देने वाले महिला विरोधी बयान’’ पर स्वत: संज्ञान लिया और पश्चिम बंगाल के डीजीपी को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने डीजीपी को आयोग को इस संबंध में अवगत कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed