फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   J P Nadda attack on Congress party

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- रस्सी जल गई पर बल नहीं गया

Tue, 25 Jun 2019 12:57 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
J P Nadda attack on Congress party
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्यसभा के सुचारू संचालन के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की है। सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत करते हुए नड्डा ने कहा कि सदन में व्यावधान सबसे ज्यादा विपक्ष को ही प्रभावित करता है। 
विज्ञापन


मोदी सरकार के पिछले पांच साल की उपलब्धियां गिनाते हुए नड्डा ने कहा कि जनता ने इस सरकार दोबारा शानदार जनादेश दिया है। लिहाजा विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए कि पिछले व्यावधानों का आखिर उन्हें क्या फायदा हुआ।
विज्ञापन


नड्डा ने मुख्य  विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनका घमंड अभी तक नहीं गया है। उनकी रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया। यह घमंड विवेक पर पर्दा डाल देता है। विपक्ष को सोंचना होगा कि मोदी सरकार सिर्फ सबका साथ, सबका विकास की नहीं बल्कि सब का विश्वास भी हासिल करना चाहती है। विपक्ष सरकार केकाम  काज में सहयोद दे तो इससे उनका भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि पिछली योजनाओं की वजह से लगभग 90 फीसदी लोग मुख्य अर्थव्यवस्था से जुड़ गए हैं। यह पूरी योजना गरीबों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए थी। अब सरकार गरीब, युवक और महिलाओं के लिए कई नई योजनाएं शुरु करने जा रही है। इसमें सभी सांसदों का सहयोज जरूरी है।


नड्डा ने कहा कि उन्होंने विपक्ष में रहते हुए ही सबसे अच्छे सांसद का पुरस्कार जीता। पिछले पांच साल में स्वच्छता अभियान और उज्ज्वला जैसी योजना के सफल क्रियान्यवयण केलिए  पीएम नरेद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों में पुरस्कार दिए गए। यह पुरस्कार मोदी को नहीं बल्कि देश और उसकी जनता को मिला है। विपक्ष देश की इस नई कहानी में अपने को अलग ना करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed