फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   J&K: Home Minister Rajnath Singh meets CM Mehbooba Mufti in Srinagar

श्रीनगरः CM महबूबा मुफ्ती से मिले राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री पैकेज की समीक्षा बैठक में लिया हिस्सा

Sun, 10 Sep 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Sep 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
J&K: Home Minister Rajnath Singh meets CM Mehbooba Mufti in Srinagar
- फोटो : ani
राज्य के हालात जानने शनिवार को अपनी चार दिवसीय यात्रा पर श्रीनगर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की है। इस दौरान वह राज्यपाल एन.एन.वोहरा से भी मिलेंगे। बताते चलें कि गृह मंत्री के चार दिवसीय दौरे पर उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव राजीब गाबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महबूबा मुफ्ती के साथ प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत आने वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राजनाथ दो दिन घाटी में जबकि दो दिन जम्मू क्षेत्र में बिताएंगे। गृह मंत्री इस दौरे में सीएम महबूबा मुफ्ती से जम्मू-कश्मीर की कानून एवं व्यवस्था के हालात का जायजा लेंगे। बताते चलें कि इसके पहले गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए अलगाववादियों द्वारा जारी साझा बयान में सभी लोगों से 10 सितंबर को कश्मीर बंद का आह्वान किया गया। इसके साथ ही बंदी का समर्थन की अपील की गई। 
विज्ञापन


पढ़ें- रोहिंग्या मुस्लिमों की हत्याओं के विरोध में अनंतनाग में भड़की हिंसा, छह पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि इसके पहले गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए अलगाववादियों द्वारा जारी साझा बयान में सभी लोगों से 10 सितंबर को कश्मीर बंद का आह्वान किया गया है। माना जा रहा है कि गृहमंत्री कश्मीर के ताजा हालातों का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed