{"_id":"5927d0b34f1c1bc64353755a","slug":"j-jayalalithaa-s-poes-palace-turns-to-haunted-mansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद दरवाजे, घुप्प अंधेरा और चुप्पी....जयललिता का घर बन गया है भुतहा!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंद दरवाजे, घुप्प अंधेरा और चुप्पी....जयललिता का घर बन गया है भुतहा!
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
Updated Fri, 26 May 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
जयललिता का चेन्नई स्थित घर पोएस गार्डेन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता का घर अब उतना भव्य नहीं रह गया है, अब ये भुतहा बन गया है। बंद दरवाजे, घुप्प चुप्पी और मद्दिम रोशनी अब जयललिता के चेन्नई स्थित पोएस गार्डेन की नियति बन चुकी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयललिता के घर गार्ड ने बताया ये जगह इतनी भयानक हो चुकी है कि कोई भी यहां लंबे समय तक नहीं रहना चाहता।
राज्य सरकार इसे एक स्मारक घोषित करने के प्रस्तावों पर विचार कर रही है। लेकिन जयललिता की मौत के लगभग पांच महीने और दो अन्य हाई-प्रोफाइल वी के शशिकला और जे इलावारसी के जेल की सजा के बाद वेदा निलायम, नंबर 81 पोएस गार्डेन अब किसी भुतहा हवेली जैसा बन गया है। इस हवेली की सुरक्षा व्यवस्था काफी टाईट है। प्राईवेट सिक्योरिटी एजेंसियों को भी इसकी सुरक्षा के काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन
गार्ड ने बताया इस हवेली के मेंटेनेंस का काम पूरा कर लिया गया है। लेकिन इस घर में काम करने वाले कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं दिया गया है। शशिकला के जेल जाने के बाद उनके रिश्तेदारों ने भी इस घर में आना बंद कर दिया। नाईट ड्यूटी पर लगे एक अन्य कर्मचारी ने बताया कई लोग तो यहां रोत में नहीं रुकना चाहते ।
विज्ञापन