फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ivan D'Souza on 3 deputy CMs it is not Yediyurappas's decision but direction come from RSS

कर्नाटक में बनाए गए तीन उप-मुख्यमंत्री, कांग्रेस बोली- यह फैसला आरएसएस ने लिया

Tue, 27 Aug 2019 02:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Aug 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Ivan D'Souza on 3 deputy CMs it is not Yediyurappas's decision but direction come from RSS
कांग्रेस नेता इवान डिसूजा - फोटो : ANI

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के घोषणा के लिए तीन हफ्तों का समय लिया। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 16 मंत्रियों के मंत्रालय के बंटवारे लेने के लिए उन्होंने छह दिन का और समय लिया। सोमवार शाम को घोषित मंत्रियों के विभाग बंटवारे में पता चला कि राज्य में तीन उप-मुख्यमंत्री गोविंद करजोल, डॉ अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सावदी होंगे।

विज्ञापन


कर्नाटक में पहली बार तीन उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इन तीनों उप-मुख्यमंत्रियों को सरकार ने महत्वपूर्ण पद भी सौंपे हैं। गोविंद करजोल को उप-मुख्ममंत्री के साथ-साथ पीडब्लयूडी और सामाजिक कल्याण मंत्रालय भी सौंपा गया है। डॉ अश्वथ नारायण को उच्च शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मंत्रालय दिया गया है। साथ ही लक्ष्मण सावदी को परिवहन विभाग दिया गया है। 
विज्ञापन



भाजपा द्वारा बनाई गई इस सरकार में तीन उप-मुख्यमंत्रियों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के इवान डिसूजा ने कहा कि कर्नाटक के इतिहास में हमने कभी भी तीन डिप्टी सीएम नहीं देखा हैं। उन्होंने इसके लिए आरएसएस पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यह बीएस येदियुरप्पा का निर्णय नहीं है, यह फैसला आरएसएस ने लिया है जिसको मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने माना है। उन्होंने आगे कहा कि यदि पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार का कोई स्वाभिमान है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और सरकार छोड़ देना चाहिए। साथ ही केएस ईश्वरप्पा और आर अशोक को भी इस्तीफा देना चाहिए।


कर्नाटक सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए लक्ष्मण सावदी ने बंगलूरू में कहा कि राष्ट्रीय और राज्य के नेताओं ने मुझे डिप्टी सीएम बनाया है, उन्होंने मुझपर विश्वास दिखाया। मैं पार्टी को मजबूत बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैंने यह पद नहीं मांगा, वरिष्ठ नेताओं ने मुझे यह पद दिया और मैंने इसे स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed