{"_id":"5fad9f7d8ebc3e9bc202d160","slug":"itbp-chief-ss-deswal-says-india-china-standoff-on-the-border-will-be-resolved-peacefully-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर गतिरोध की समस्या शांतिपूर्ण तरीके से जल्द सुलझा ली जाएगी: आईटीबीपी प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा पर गतिरोध की समस्या शांतिपूर्ण तरीके से जल्द सुलझा ली जाएगी: आईटीबीपी प्रमुख
Fri, 13 Nov 2020 02:17 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
ITBP DG SS Deswal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के डीजी एसएस देसवाल ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध की समस्या जल्द ही शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि एलएसी पर निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईटीबीपी के महानिदेशक देसवाल ने कहा कि सैनिकों को सर्दियों के लिए खास कपडे़ दिए हैं और पोषक भोजन दिया जा रहा है, ताकि वह भीषण सर्दियों का बहादुरी से मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा, भारत-चीन के द्विपक्षीय संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं।
विज्ञापन
हालांकि, हमें भरोसा है कि इसे जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा। देसवाल ने कहा, चीन से लगी पूरी सीमा पर आईटीबीपी की करीब 75 फीसदी चौकियों को सड़कों से जोड़ दिया गया है। उम्मीद है अगले पांच-छह साल में सभी चौकियों को सड़कों से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने हाल ही में एलएसी से लगती 47 नई सीमा चौकियों की मंजूरी दी थी, जिसे 2021 तक स्थापित कर लिया जाएगा। इनमें से ज्यादातर अरुणाचल प्रदेश में है।
विज्ञापन