{"_id":"65045541d36d626369087718","slug":"itanagar-aadhaar-linked-birth-registration-arunachal-pradesh-know-how-it-bnificial-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Itanagar: अरुणाचल बना आधार लिंक्ड जन्म पंजीकरण करने वाला दूसरा राज्य, जानिए कितना होगा मददगार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Itanagar: अरुणाचल बना आधार लिंक्ड जन्म पंजीकरण करने वाला दूसरा राज्य, जानिए कितना होगा मददगार
Fri, 15 Sep 2023 09:56 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:56 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में अब 5 साल तक के बच्चों की आधार नामांकन की परेशानी दूर हो गई है। इसके लिए आधार-लिंक्ड जन्म पंजीकरण ( एएलबीआर) शुरू किया गया है। यह नवजात शिशुओं के नामांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में अब 5 साल तक के बच्चों की आधार नामांकन की परेशानी दूर हो गई है। इसके लिए आधार-लिंक्ड जन्म पंजीकरण ( एएलबीआर) शुरू किया गया है। साथ ही अब अरुणाचल पूर्वोत्तर में नागालैंड के बाद 'एएलबीआर' शुरू करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। इस पहल की शुरुआत गुरुवार को महिला एवं बाल विकास सचिव मिमम तायेंग ने यूआईडीएआई के निदेशक अभिषेक कौशिक की उपस्थिति में की।
विज्ञापन
तायेंग ने कहा कि यह नवजात शिशुओं के नामांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले मोबाइल ऐप 'पोषण ट्रैकर' पर लाभार्थियों के विवरण के उचित रिकॉर्ड रखने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को पहल का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी बच्चा किसी भी सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
कितना अलग होगा आधार?
कौशिक ने कहा, सफल नामांकन पर, बच्चे को नीले रंग का 'बाल आधार' प्रदान किया जाएगा, जो अन्य आधार कार्डों से स्पष्ट रूप से अलग होगा। बता दें कि नोडल विभाग एक ऐसा विभाग है जो राज्य में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय, आधार संबंधी गतिविधियों की जानकारी रखता है।
विज्ञापन