फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It will be easy to know accidental cause of trains

रेलवे सेफ्टी इन्फॉर्मेशन सिस्टम आने से आसान होगा रेल हादसों की वजह जानना

Sun, 10 Jul 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Jul 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to know accidental cause of trains
भारतीय रेल

अब रेलवे की तमाम दुर्घटनाओं की वजह आसानी से जानी जा सकेगी। इतना ही नहीं घटना के कारण यात्रियों को भी रेलवे थोड़ी ही देर में उपलब्ध करा देगा। यह संभव होगा रेलवे के सेंटर फार रेलवे इनफारमेशन सिस्टम (क्रिस) द्वारा बनाया गया एप्लीकेशन ‘सेफ्टी इनफारमेशन मैनेजमेंट सिस्टम’ से। इसे अभी हाल ही में रेलवे ने अपडेट किया गया है। इस बारे में शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण किया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि रेल में किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर यह एप्लीकेशन बहुत ही प्रभावी सिद्ध होगा। इसकी मदद से दुर्घटना के बाद की सूचना, घायल, हताहत यात्रियों के विवरण के साथ हेल्प लाइनों की जानकारी भविष्य में आम नागरिकों को इसके माध्यम से मिल सकेगी। मुख्यालय में महाप्रबंधक अरुण सक्सेना और अपर महाप्रबंधक वाईपी सिंह की मौजूदगी में मुख्य संरक्षा अधिकारी एमपी सिंह ने एप्लीकेशन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस दौरान बताया गया कि दुर्घटना से संबंधित सभी विवरण जैसे दुर्घटना का प्रकार, क्षेत्र, कारण, जांच रपट, जिम्मेदार कर्मचारी, उपकरण विफलता आदि के बारे में आसानी से मालूम पड़ जाएगा। पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि यह एप्लीकेशन भारतीय रेल की दुर्घटनाओं के विश्लेषण एवं रोकथाम में अत्यधिक सहायक है। इस मौके पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक राजेश तिवारी, सीसीएम डॉ. डीके त्रिपाठी, मनमोहन गढ़वाल, डॉ. राजीव कपूर, राजेश कुमार, राजेश कुमार जाटव, रामसूरत सिंह, भोलेंद्र सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed