फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Professional of Sydney fighting with fake news about Farmers Protest in India via tractor2twitter

किसान आंदोलन के खिलाफ चल रही 'फेक न्यूज' से मुकाबला कर रहे सिडनी के आईटी पेशेवर

Mon, 14 Dec 2020 06:16 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Dec 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
IT Professional of Sydney fighting with fake news about Farmers Protest in India via tractor2twitter
सिंघु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : जी पाल

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आईटी पेशे से छुट्टी लेकर अक्टूबर में कुछ निजी काम से भारत आए भावजीत सिंह की लंबे समय तक यहां रहने की कोई योजना नहीं थी। लेकिन, दिसंबर में भी वह यहीं हैं और किसान आंदोलन के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों का ट्विटर पर मुकाबला कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिंह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के निवासी हैं। वह ट्विटर हैंडल 'ट्रैक्टर2ट्विटर' के जरिए अभियान चला रहे हैं। 28 नवंबर से अब तक पूरी दुनिया के 25 लाख लोग इसे देख चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं निजी काम से अक्तूबबर के आखिर में भारत आया था लेकिन किसान आंदोलन शुरू हो गया तो मैं यहीं रुक गया।'
विज्ञापन



वह कहते हैं कि उनका इरादा प्रदर्शन की सही सूचनाएं प्रसारित करना है क्योंकि कई लोग आंदोलन को बदनाम कर रहे हैं। सिंह के मित्र और स्वयंसेवक जसप्रीत सिंह ने कहा, 'पैसे के बदले और किसी खास हित से प्रेरित यूजर्स ने ट्विटर का अतिक्रमण किया है। हमारा अभियान इसका मुकाबला करने के लिए है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जसप्रीत ने कहा, 'किसान ट्विटर का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। हम उन्हें इससे जोड़ना चाहते हैं। हमारे पास आईटी सेल नहीं है और सभी ट्वीट वास्तविक हैं।'


भावजीत ने कहा कि दुनिया यह जानने के लिए कि भारत में क्या हो रहा है, फेसबुक या व्हाट्सएप नहीं बल्कि ट्विटर पर देखती है कि क्या ट्रेंड कर रहा है। जब किसान विरोधी अभियान चरम पर था, तब हमने सोचा कि यह किसानों के ट्रैक्टर से ट्विटर पर जाने का सही समय है और इस तरह ‘ट्रैक्टर2ट्विटर’ का विचार आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed