फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT professional arrested from Pune for giving death threat to Sharad Pawar

Maharashtra: शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 12 Jun 2023 06:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 06:06 AM IST
सार

अधिकारियों ने रविवार को कहा, आरोपी की पहचान सागर बर्वे के रूप में हुई है और वह एक आईटी कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया कि उसे एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
IT professional arrested from Pune for giving death threat to Sharad Pawar
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई अपराध शाखा ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुणे से एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को कहा, आरोपी की पहचान सागर बर्वे के रूप में हुई है और वह वह आईटी इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि उसे एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, एनसीपी सुप्रीमो को जान से मारने की धमकी देने के लिए आरोपियों ने दो फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए थे।

व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर दी धमकी
मामला शरद पवार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी से जुड़ा है, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि 9 मई को व्हाट्सएप पर उनके पिता को कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिला। राकांपा नेताओं ने पुलिस को बताया कि पवार को फेसबुक पर एक संदेश मिला कि उनका हश्र नरेंद्र दाभोलकर (2013 में मारे गए एक तर्कवादी) के समान होगा। मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 504 और 506 (2) के तहत पवार को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम ने सुरक्षा कड़ी करने के दिए थे निर्देश
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पुलिस को पूर्व सीएम शरद पवार की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया था। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि एनसीपी के साथ वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन एक प्रमुख विपक्षी नेता को धमकियां देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि शरद पवार को मिली धमकी को सरकार ने गंभीरता से लिया है। उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed