फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Minister Ravi Shankar Prasad emphasized on importance of Data Sovereignity in G20 Digital Minister Meet

G20 की डिजिटल बैठक में बोले रविशंकर प्रसाद, डाटा की संप्रभुता बहुत जरूरी

Wed, 22 Jul 2020 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Jul 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
IT Minister Ravi Shankar Prasad emphasized on importance of Data Sovereignity in G20 Digital Minister Meet
जी20 की डिजिटल बैठक में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : एएनआई

बुधवार को हुई जी20 देशों के मंत्रियों की डिजिटल बैठक में भारत के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने डाटा सुरक्षा और उसके महत्व पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल इकोनॉमी और डाटा इकोनॉमी की बात करते हुए इनमें समन्वय पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान कहा, हम सबको यह समझने की जरूरत है कि डिजिटल इकोनॉमी को डाटा इकोनॉमी के साथ हाथ से हाथ मिलाकर चलना होगा। हमें डाटा की संप्रभुता को समझने की जरूरत है। डाटा को संबंधित संप्रभु देश के पास ही होना चाहिए जिससे वह अपने लोगों की निजता की हिफाजत कर सके। 
विज्ञापन

 

प्रसाद ने कहा कि जहां तक सुरक्षा, रक्षा और गोपनीयता की बात है तो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को संप्रभु देशों की चिंताओं के प्रति उत्तरदायी, जवाबदेह और संवेदनशील होना चाहिए। बता दें कि सीमा विवाद के बीच बीते दिनों डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर भारत ने चीन के टिकटॉक और हेगो जैसे 59 लोकप्रिय मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed