फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT deptartment detects Rs 71 thousand crore Undisclosed income

मोदी सरकार की बड़ी सफलता, 71 हजार करोड़ अघोषित आय का खुलासा

Sun, 23 Jul 2017 07:11 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 23 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
IT deptartment detects Rs 71 thousand crore Undisclosed income

आयकर विभाग ने पिछले तीन साल के दौरान छापे, जब्ती और सर्वे के जरिये करीब 71,941 करोड़ रुपये की ‘अघोषित आय’ का पता लगाया है। सरकार ने यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की तरफ से शीर्ष न्यायालय में दिए गए शपथपत्र में यह कहा गया है कि नोटबंदी के दौरान 9 नवंबर से इस साल 10 जनवरी तक 5400 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। 
विज्ञापन


इस दौरान कुल 303.36 किलो सोना जब्त किया गया। शपथ पत्र में 1 अप्रैल 2014 से 28 फरवरी 2017 तक की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि तीन साल के दौरान आयकर विभाग ने 2027 समूहों की तलाशी ली। इसमें 36,051 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का खुलासा हुआ। इसके अतिरिक्त 2890 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति भी जब्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 1 अप्रैल 2014 से 28 फरवरी 2017 तक आयकर विभाग ने 15 हजार से अधिक सर्वे किए। इनसे 33 हजार करोड़ से अधिक की अघोषित आय का पता चला। शपथपत्र में नोटबंदी के दौरान की उपलब्धियों का जिक्र करते बताया गया है कि आयकर विभाग सबसे अधिक कार्रवाई की। इसमें 1100 तलाशी और सर्वे व 5100 से अधिक वेरिफिकेशन शामिल है। इस कार्रवाई से 513 करोड़ रुपये की नकदी के साथ 610 करोड़ रुपये जब्त किए गए। 


जब्त की गई रकम में 110 करोड़ रुपये नए नोट की शक्ल में थे। इस प्रकार कुल 5400 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला। शपथपत्र में कहा गया कि पिछले साल नंवबर और दिसंबर में क्रमश: 147.9 करोड़ और 306.89 करोड़ रुपये जब्त किए गए। इस दौरान नवंबर में 69.1 और दिसंबर में 234.26 किलोग्राम सोना भी जब्त किया गया। इसमें कहा गया कि 400 से अधिक मामलों को ईडी और सीबीआई को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed