फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Issue of Wrong Hindi translation of questions in UPSC exam raised in Rajya Sabha

‘स्टील प्लांट’ का हिंदी में अनुवाद ‘इस्पात का पौधा’, राज्यसभा में उठा गलत हिंदी अनुवाद का मुद्दा

Thu, 01 Aug 2019 10:05 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 01 Aug 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Issue of Wrong Hindi translation of questions in UPSC exam raised in Rajya Sabha
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सवालों के हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में गलत अनुवाद की वजह से परीक्षार्थियों को होने वाली समस्या पर भाजपा के एक सदस्य ने चिंता जाहिर की। भाजपा के हरनाथ सिंह यादव आरोप लगाया कि गूगल से इस तरह का गलत अनुवाद किया जाता है।

विज्ञापन


भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा ‘संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सवालों का हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद इस तरह होता है कि मेधावी छात्र भी उसे समझ नहीं पाते। अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों का अनुवाद गूगल से किया जाता है। सवाल ही गलत होगा तो उत्तर कैसे दिया जा सकेगा।’ 
विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अंग्रेजी में लिखे शब्दों ‘स्टील प्लांट’ का हिंदी में अनुवाद ‘इस्पात का पौधा’ लिखा गया। इसे कौन समझ पाएगा। गलत अनुवाद की वजह से हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के परीक्षार्थियों की सफलता का प्रतिशत प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने कहा ‘जब प्रधानमंत्री दूसरे देशों की यात्रा पर जाते हैं और वहां पर हिंदी में बोलते हैं या संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी में भाषण देते हैं तो पूरा देश गौरवान्वित होता है। लेकिन हमारे ही देश में हिंदी किस कदर उपेक्षित है, उसका पता संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सवालों के हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में गलत अनुवाद से चल जाता है।’ 


उन्होंने सरकार से सिविल सेवा सर्विसेज के एप्टीट्यूड टेस्ट को बंद करने तथा हिंदी की उपेक्षा खत्म करने की मांग की। विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed