{"_id":"5b62f3124f1c1b8f568b7c27","slug":"issue-of-privilege-against-puducherry-s-lieutenant-governor-kiran-bedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी: उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ कांग्रेस ने उठाया विशेषाधिकार का मुद्दा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी: उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ कांग्रेस ने उठाया विशेषाधिकार का मुद्दा
भाषा, पुडुचेरी
Updated Thu, 02 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
पुडुचेरी, दो अगस्त (भाषा) पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस और उसकी सहयोगी द्रमुक के विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष वी वैथिलिंगम को एक संयुक्त ज्ञापन देकर विधानसभा और विधायकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ विशेषाधिकार मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विधायकों ने यहां अध्यक्ष के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर कांग्रेस के 15 में सात और द्रमुक के दो में एक सदस्य ने हस्ताक्षर किये हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि उपराज्यपाल की टिप्पणी और जारी बयान अशोभनीय किस्म का है और इससे सदस्यों और पूरे सदन के विशेषाधिकार का अपमान हुआ है।
विज्ञापन
विधायकों ने ज्ञापन में कहा है कि उपराज्यपाल ने एक जगह कहा है कि तीन नामित विधायकों को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति देने के उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश का पालन नहीं हुआ तो गंभीर नतीजा होगा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘उपराज्यपाल का हालिया बयान कि कानून निर्माताओं को कानून तोड़ने वाला नहीं बनना चाहिए, यह विशेषाधिकार और सदन की मर्यादा पर टिप्पणी है।’’ साथ ही कहा गया है कि बयान से लोगों में विधायकों के बारे में गलत छवि बनेगी।