फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO will provide satellite service for air travel

सुरक्षित हवाई यात्राओं के लिए इसरो उपलब्ध कराएगा सेटेलाइट सेवा

Fri, 01 Apr 2016 04:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
ISRO will provide satellite service for air travel
एअर इंडिया 1

सुरक्षित हवाई यात्राओं के लिए इसरो सेटेलाइट सेवा उपलब्ध कराएगा। इस बाबत अंतरिक्ष विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच जल्द एमओयू होगा। अंतरिक्ष विभाग की सेवाएं हवाई अड्डों के निर्माण में तकनीकी सहायता के लिए उपलब्ध होंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि इसरो के सेवाओं से एयरपोर्ट अथॉरिटी को यह तय करने में आसानी होगी कि किसी एयरपोर्ट के चारों ओर कितनी खाली जगह छोड़नी है। अब तक यह अनुमान के आधार पर होता था।
विज्ञापन


इसरो की सेवाओं के बाद यह डाटा आधारित होगा। इससे भूमि का सही उपयोग हो सकेगा। वर्तमान में हैदराबाद और पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर इसरो की सेवाएं पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई हैं। अब इस प्रोजेक्ट को देश के 42 एयरपोर्ट में लागू करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्सल खुद बताएगा वह कहां पहुंचा है

ISRO will provide satellite service for air travel
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शहरी विकास मंत्रालय से भी एमओयू हुआ है। स्मार्ट सिटी योजना में भी इसरो सहायता दे रहा है। रेलवे मंत्रालय के अलावा कृषि मंत्रालय के कार्यों में भी इसरो की मदद के लिए एमओयू हो चुका है।

किसानों को मिट्टी जांच से लेकर सूखे और बाढ़ की पूर्व सूचना भी इसरो के माध्यम से मिल सकेगा। इससे किसान नुकसान से बच सकेंगे और फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। रबी फसलों के लिए भी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाने लगी है। सिंचाई संबंधी सूचनाएं और डाटा भी इसरो उपलब्ध कराएगा।

अंतरिक्ष विभाग का डाक विभाग से एक अलग एमओयू होगा। इससे पार्सल के लोकेशन की जानकारी हो सकेगी। पार्सल खुद बताएगा कि वह किस समय किस स्थान पर पहुंचा है और उसकी डिलवरी कब होगी। इससे डाक सेवाओं की गति बढ़ सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अंतरिक्ष विभाग ने दो साल में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। अंतरिक्ष विभाग की भूमिका अब सेटेलाइट लांच करने तक सीमित नहीं है। इसरो अब जन सेवा से जुड़े कार्यों में योगदान दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed