{"_id":"579e8bd14f1c1bde762b91a0","slug":"isro-will-launch-insat-3d-r-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो अगस्त में लांच करेगा मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीआर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इसरो अगस्त में लांच करेगा मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीआर
एजेंसी/ वेल्लोर
Updated Mon, 01 Aug 2016 05:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक अगस्त महीने के अंत तक भूस्थिर मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीआर लांच करने की योजना बना रहे हैं। भूस्थिर मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीआर को जीएसएलवी मार्क-2 इसको ले जाएगा।
विज्ञापन
इसरो उपग्रह केंद्र निदेशक मईलसामी अन्नादुरई ने बताया कि हम इसे अगले महीने के अंत तक लांच करेंगे। अंतरिक्ष एजेंसी ने 2013 में फ्रेंच गुयाना से खोज और राहत उपग्रह इनसेट-3 डी लांच किया था।
विज्ञापन
इसरो ने एक ही मिशन में पिछले महीने पीएसएलवी-34 द्वारा जमीन पर निगरानी करने वाले कार्टोसैट-2 सहित 20 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया था। इसरो के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी वर्तमान के आठ से 12 रॉकेट की जगह और अधिक उपग्रह लांच करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन