फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   isro tests new rocket engine

इसरो की बड़ी कामयाबी, स्क्रैमजेट इंजन का किया सफल परीक्षण

Sun, 28 Aug 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
 isro tests new rocket engine
- फोटो : getty images

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो)  ने स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण कर एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो की इस सफलता से प्रक्षेपण पर आने वाले खर्च में 10 गुना तक कमी आ सकती है। स्क्रैमजेट इंजन के सफल परीक्षण से भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद दुनिया का तीसरा देश है जिसके पास यह टेक्नोलॉजी है। 

विज्ञापन


सुपर सोनिक कम्बशन रेम जेट (स्क्रैमजेट) इंजन के परीक्षण के लिए आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अनुसंधान केंद्र से रविवार को सुबह छह बजे उड़ान भरी। इसरो के चेयरमैन डॉ. किरन कुमार ने बताया कि यह परीक्षण 'एक बड़ी सफलता है।'

विज्ञापन

 



इसरो ने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी व्हीकल (एटीवी) का सफल परीक्षण कर नई कामयाबी हासिल की है। सफल परीक्षण के बाद ईंधन में ऑक्सीडायजर की मात्रा को कम किया जा सकेगा।

स्क्रैमजेट इंजन का परीक्षण बहुत पहले किया जाना था, लेकिन 22 जुलाई को भारतीय एयरफोर्स के विमान एन-32 के लापता होने के बाद इंजन के परीक्षण को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed