{"_id":"65668e7b1f3ef5babb0b75c4","slug":"isro-telescope-made-record-600-gamma-ray-bursts-expected-to-work-for-5-years-but-still-going-on-after-8-years-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISRO: इसरो की दूरबीन ने 600 गामा किरण विस्फोट किए रिकॉर्ड, 5 साल काम की उम्मीद थी पर 8 वर्ष बाद भी चल रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISRO: इसरो की दूरबीन ने 600 गामा किरण विस्फोट किए रिकॉर्ड, 5 साल काम की उम्मीद थी पर 8 वर्ष बाद भी चल रही
Wed, 29 Nov 2023 06:36 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 29 Nov 2023 06:36 AM IST
सार
एस्ट्रोसैट को हमारे देश ने आठ साल पहले अंतरिक्ष में भेजा था। उस वक्त इसके पांच साल काम करने की उम्मीद थी, लेकिन यह अब भी बेहद प्रभावशाली ढंग से उपयोग हो रही है।
विज्ञापन
ISRO
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा का प्रमुख स्रोत हमारा सूर्य अपने पूरे जीवन काल में जितनी ऊर्जा पैदा करेगा, उतनी गामा किरण विस्फोट (जीआरबी) एक सेकंड में पैदा कर सकते हैं। भारत की एस्ट्रोसैट दूरबीन ने ऐसे 600 से ज्यादा विस्फोट अब तक दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
एस्ट्रोसैट को हमारे देश ने आठ साल पहले अंतरिक्ष में भेजा था। उस वक्त इसके पांच साल काम करने की उम्मीद थी, लेकिन यह अब भी बेहद प्रभावशाली ढंग से उपयोग हो रही है।
विज्ञापन
इस उपग्रह में लगा उपकरण कैडमियम जिंक टेल्यूराइड इमेजर (सीजेडटीआई) विस्फोटों की पहचान करता है। इसके प्रमुख अन्वेषक दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि अपनी उम्र पूरी होने के बावजूद सीजेडटीआई ने बेहद शानदार ढंग से 22 नवंबर को अपना 600वां जीआरबी दर्ज किया। इसके प्रदर्शन में कोई गिरावट नहीं आई है। 22 नवंबर के बाद इसने 3 और जीआरबी दर्ज किए।
विज्ञापन