{"_id":"5c26055abdec2256ff44c5ed","slug":"isro-targets-more-than-22-missions-next-year-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल इसरो का 22 से ज्यादा मिशनों का लक्ष्य : केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले साल इसरो का 22 से ज्यादा मिशनों का लक्ष्य : केंद्र
Fri, 28 Dec 2018 04:43 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 28 Dec 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
ISRO
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2019 के लिए 22 से ज्यादा मिशनों का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि इसरो ने अगले तीन साल में 50 से अधिक मिशनों के लक्ष्य की अपनी रूप-रेखा प्रकट की है।उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष गतिविधियों के लिए बजट में वृद्धि की है।
विज्ञापन
सिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम में पिछले कुछ वर्षों के दौरान अत्यधिक सफल और वाणिज्यिक मिशनों के कारण अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इसरो के पास बड़ी संख्या में स्वीकृत मिशन हैं जो उद्योग के लिए भी एक बड़ा अवसर दर्शाते हैं।
विज्ञापन