{"_id":"632add174d174d3be174cfee","slug":"isro-successfully-test-fires-hybrid-motor-paving-way-for-new-rocket-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISRO : हाइब्रिड मोटर का इसरो ने किया सफल परीक्षण, रॉकेट प्रक्षेपण की नई प्रणाली का रास्ता साफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISRO : हाइब्रिड मोटर का इसरो ने किया सफल परीक्षण, रॉकेट प्रक्षेपण की नई प्रणाली का रास्ता साफ
Wed, 21 Sep 2022 03:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 21 Sep 2022 03:17 PM IST
सार
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि मंगलवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में 30 केएन नई हाईब्रिड मोटर का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण में इसरो के तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र ने मदद की।
विज्ञापन
ISRO
- फोटो : ISRO
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक हाइब्रिड मोटर का सफल परीक्षण किया है। इससे रॉकेटों के प्रक्षेपण की नई तकनीक का रास्ता साफ हो गया है। भावी प्रक्षेपण यानों के लिए नई प्रणोदन प्रणाली (new propulsion system) का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि मंगलवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में 30 केएन नई हाईब्रिड मोटर का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण में इसरो के तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र ने मदद की। इस हाइब्रिड मोटर में हाइड्रॉक्सिल-टर्मिनेटेड पॉलीब्यूटाडाइन का ईंधन के रूप में और तरल ऑक्सीजन का ऑक्सीडाइजर के रूप में इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
इसरो द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार को हाइब्रिड मोटर का सफल परीक्षण किया गया। मोटर का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। इससे आगामी लॉन्च व्हीकलों के लिए नई प्रणोदन प्रणाली का मार्ग प्रशस्त हुआ।
विज्ञापन