{"_id":"6790f2129fc49e1ead08c387","slug":"isro-released-satellite-photos-of-maha-kumbh-tent-city-how-looks-from-space-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: अंतरिक्ष से कैसी दिखती है महाकुंभ की भव्यता,इसरो ने जारी की टेंट सिटी की सैटेलाइट तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahakumbh 2025: अंतरिक्ष से कैसी दिखती है महाकुंभ की भव्यता,इसरो ने जारी की टेंट सिटी की सैटेलाइट तस्वीरें
Wed, 22 Jan 2025 06:56 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:56 PM IST
सार
राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनएसआरसी) की वेबसाइट पर त्रिवेणी संगम की तस्वीरें भी साझा की गईं हैं। इसमें अस्थायी पंटून पुल, प्रयागराज में भारत के आकार का शिवालय पार्क का निर्माण भी दिखाया गया है, जो 12 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।
विज्ञापन
इसरो ने जारी की संगम सिटी की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर।
- फोटो : इसरो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को महाकुंभ टेंट सिटी की पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरें महाकुंभ की भव्यता की झलक दिखाती हैं। इसमें दुनिया भर से करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ, हर 12 साल में आयोजित होने वाला एक बड़ा धार्मिक आयोजन है, जो 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हुआ और 26 फरवरी (45 दिनों) तक चलेगा। अब तक आठ करोड़ से अधिक तीर्थयात्री संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) 'सी' बैंड माइक्रोवेव उपग्रह से ली गईं तस्वीरों में प्रयागराज संगम और गंगा नदी के जूम किए गए हिस्से को दिखाया गया है। तीन अलग-अलग तिथियों पर ली गई छवियों में इस ऐतिहासिक स्थल के निर्माण को दिखाया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनएसआरसी) की वेबसाइट पर त्रिवेणी संगम की तस्वीरें भी साझा की गईं हैं। इसमें अस्थायी पंटून पुल, प्रयागराज में भारत के आकार का शिवालय पार्क का निर्माण भी दिखाया गया है, जो 12 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।
विज्ञापन