फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO conducts flight acceptance hot test of Cryogenic Engine for LVM3-M6 Mission

ISRO: इसरो को क्रायोजेनिक इंजन की हॉट टेस्टिंग में मिली सफलता, लॉन्च व्हीकल मार्क-3 में होगा इस्तेमाल

Sat, 15 Mar 2025 01:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Mar 2025 01:43 PM IST
सार

यह परीक्षण इसरो के तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में स्थित प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स में किया गया। लॉन्च व्हीकल मार्क-3 एक त्रि-स्तरीय मध्यम भार लॉन्च व्हीकल है, जिसे इसरो ने ही विकसित किया है। 

विज्ञापन
ISRO conducts flight acceptance hot test of Cryogenic Engine for LVM3-M6 Mission
इसरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसरो ने शनिवार को बताया कि उन्होंने अपने क्रायोजेनिक इंजन की हॉट टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। जिस क्रायोजेनिक इंजन की हॉट टेस्टिंग की गई है, वह इसरो के लॉन्च व्हीकल मार्क-3 में लगाया जाएगा। यह परीक्षण इसरो के तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में स्थित प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स में किया गया। लॉन्च व्हीकल मार्क-3 एक त्रि-स्तरीय मध्यम भार लॉन्च व्हीकल है, जिसे इसरो ने ही विकसित किया है। 
विज्ञापन


इसरो ने जारी किया बयान
इसरो ने बताया कि हर मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन को हॉट टेस्टिंग परीक्षण से गुजरना पड़ता है और यह किसी भी मिशन के लिए जरूरी है। इसरो ने बताया कि परीक्षण के दौरान इंजन को 100 सेकेंड तक नोजल प्रोटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए निर्वात रहित स्थिति में रखा गया। इसरो ने बताया कि इस परीक्षण से क्रायोजेनिक इंजन की उड़ान के समय आवश्यक सेटअप समय काफी कम हो जाएगा, जिससे अंतरिक्ष मिशनों के लिए क्रायोजेनिक चरणों की तेजी से डिलीवरी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ISRO: होली से पहले इसरो का देश को तोहफा, स्पैडेक्स उपग्रह सफलतापूर्वक अनडॉक; चंद्रयान-4 के लिए रास्ता साफ हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया कि परीक्षण के दौरान क्रायोजेनिक इंजन ने सभी उद्देश्यों को पूरा किया। यह क्रायोजेनिक इंजन लॉन्च व्हीकल मार्क-3 के ऊपरी चरण में लगाया जाएगा। लॉन्च व्हीकल मार्क-3 को इस साल के मध्य में लॉन्च करने की योजना है। लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) इसरो का नया हैवी लिफ्ट लॉन्च व्हीकल है, जो कि कम लागत से GTO (जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट) में 4000 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने की क्षमता रखता है। LVM3 एक तीन चरण वाला लॉन्च व्हीकल है, जिसमें दो ठोस प्रणोदक S200 स्ट्रैप-ऑन और कोर स्टेज शामिल हैं, जिसमें L110 लिक्विड स्टेज, C25 क्रायोजेनिक स्टेज, उपकरण बे (EB) और एनकैप्सुलेटेड असेंबली (EA) शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: मेला प्रशासन का दावा...बार्क और इसरो की मदद से साफ हो रहा गंगा जल, खर्च हुए 1600 करोड़



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed