फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO Chairman Dr S Somanath said Government wants to reform the space sector Space Policy 2022 has been prepared

ISRO: अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार, इसरो अध्यक्ष बोले- नई नीति के तहत निजी संस्थाओं को मिलेगी 100 फीसदी निवेश की मंजूरी

Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
देव कश्यप एएनआई, कोयंबटूर।
एएनआई, कोयंबटूर। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
सार

इसरो अध्यक्ष ने निवेश के संबंध में कहा कि यह भारतीय कंपनियों के लिए 100 फीसदी होगा। एफडीआई को विनियमित किया जाएगा और 70 फीसदी से अधिक होने पर सरकार की अनुमति की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
ISRO Chairman Dr S Somanath said Government wants to reform the space sector Space Policy 2022 has been prepared
इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार के लिए अंतरिक्ष नीति 2022 तैयार की है। कोयंबटूर में इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि "सरकार अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार करना चाहती है। इसके लिए अंतरिक्ष नीति 2022 तैयार की गई है, जिसमें हम निजी संस्थाओं को उपग्रहों के स्वामित्व और संचालन की अनुमति देते हैं। अब तक, इमेजिंग उपग्रह केवल इसरो और रक्षा क्षेत्र के स्वामित्व में चल रहा था, लेकिन अब निजी संस्थाएं भी उनका स्वामित्व कर सकती हैं।"

विज्ञापन


इसरो अध्यक्ष ने निवेश के संबंध में कहा कि "यह भारतीय कंपनियों के लिए 100 फीसदी होगा। एफडीआई को विनियमित किया जाएगा और 70 फीसदी से अधिक होने पर सरकार की अनुमति की आवश्यकता होगी। निजी संस्थाएं रॉकेट का स्वामित्व, विकास और प्रक्षेपण भी कर सकती हैं। वे एक लॉन्च पैड भी बना सकते हैं। हमारा लक्ष्य अंतरिक्ष क्षेत्र में नए रास्ते बनाना है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "इस वर्ष कई मिशनों की योजना है। हमने हाल ही में विकसित छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) को इस महीने के अंत तक या अगस्त की शुरुआत में लॉन्च करेंगे... गगनयान कार्यक्रम के लिए टेस्ट और ट्रायल जारी हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed