फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO and Australian space agency sign for cooperation in human space flight

ISRO: इसरो और ऑस्ट्रेलियाई एजेंसी में समझौता, अंतरिक्ष में मानव को ले जाना व वापस लाना है मिशन

Thu, 21 Nov 2024 06:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

ISRO-ASA Cooperation: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 20 नवंबर को बेंगलुरू में इसरो की ओर से मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक डीके सिंह और कैनबरा में एएसए की ओर से अंतरिक्ष क्षमता शाखा के महाप्रबंधक जेरोड पॉवेल ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
ISRO and Australian space agency sign for cooperation in human space flight
इसरो का नया मिशन लॉन्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया कि उसने दो अंतरिक्ष गतिविधियों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) के साथ एक कार्यान्वयन समझौते (आईए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान मिशन के लिए दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच चालक दल और चालक दल मॉड्यूल से जुड़े सहयोग को सक्षम बनाएगा।

विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 20 नवंबर को बेंगलुरू में इसरो की ओर से मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक डीके सिंह और कैनबरा में एएसए की ओर से अंतरिक्ष क्षमता शाखा के महाप्रबंधक जेरोड पॉवेल ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान ("गगनयान") कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य तीन चालक दल के सदस्यों के साथ तीन दिनों तक निचली पृथ्वी की कक्षा में उड़ान भरना और मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से वापस लाना है। इसरो ने कहा कि इस समझौते के तहत ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम काम करेंगे। इस समझौते के जरिए चालक दल के मॉड्यूल को पृथ्वी पर वापस उतारने के लिए सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो की ओर से कहा गयाा है क भारत और ऑस्ट्रेलिया स्थायी रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। दोनों ही एजेंसियां वर्तमान और भविष्य की सहयोग गतिविधियों का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed