फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli envoy Reuven Azar said India has a huge role to play in West Asia

West Asia Unrest: इस्राइली राजदूत अजार बोले- पश्चिम एशिया में भारत की आर्थिक और राजनीतिक भूमिका महत्वपूर्ण

Tue, 22 Oct 2024 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 22 Oct 2024 07:58 AM IST
सार

पिछले साल सात अक्तूबर को जब हमास ने इस्राइल पर हमला किया था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमले की निंदा करने वाले पहले विश्व नेताओं में शामिल थे।

विज्ञापन
Israeli envoy Reuven Azar said India has a huge role to play in West Asia
इस्राइल के भारत में राजदूत रुवेन अजार - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत में इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने पश्चिम एशिया में आर्थिक और राजनीतिक दोनों रूप से भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस्राइल के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं और उसे भारत द्वारा आत्मरक्षा के लिए दिए गए समर्थन से प्रोत्साहन मिला है।

विज्ञापन


भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध: अजार
भारत से इस्राइल की उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर अजार ने कहा, 'भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। हमें इस तथ्य से प्रोत्साहित हैं कि भारत ने आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन किया है। मेरा मानना है कि भारत को पश्चिम एशिया में बहुत बड़ी भूमिका निभानी है, क्योंकि वे आर्थिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं।'
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सबसे पहले की थी हमले की निंदा
गौरतलब है कि पिछले साल सात अक्तूबर को जब हमास ने इस्राइल पर हमला किया था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमले की निंदा करने वाले पहले विश्व नेताओं में शामिल थे। वहीं, भारत ने संघर्ष विराम, सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का भी आह्वान किया है। भारत ने लंबे समय से चल रहे इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष के 'दो-देश समाधान' का भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा और लेबनान में अधिक कार्रवाई की जरूरत
हमास प्रमुख याह्या सिनवार की हत्या पर राजदूत ने सात अक्तूबर के हमलों के बाद खुद को बचाने के लिए इस्राइल के चल रहे प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जबकि इस्राइल हमास को खत्म करने में कामयाब रहा है, हालांकि, गाजा और लेबनान में अधिक कार्रवाई की आवश्यकता है।




उन्होंने कहा, 'हम बिना उकसावे के किए गए इस हमले के खिलाफ खुद का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। सात अक्तूबर को हुए भयानक हमले में कई नागरिक हताहत हुए। हम हमास की सैन्य मशीनरी को नष्ट करने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अभी भी गाजा और लेबनान में भी कुछ काम करना बाकी है। हम ऐसी स्थिति में आने की उम्मीद कर रहे हैं जिसमें हमारे समुदाय वापस जा सकें और दक्षिण तथा उत्तर दोनों में किसी भी खतरे से मुक्त रह सकें। हमारे पास इसे हासिल करने के लिए बहुत संकल्प है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed