{"_id":"617a60ff1f11a93c1547fa71","slug":"israeli-ambassador-to-india-naor-gilon-says-companies-like-nso-can-not-sell-products-to-non-governmental-actors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेगासस मामला: इस्राइली राजदूत बोले- एनएसओ जैसी कंपनियां गैर-सरकारी उपयोगकर्ता को उत्पाद नहीं बेच सकतीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेगासस मामला: इस्राइली राजदूत बोले- एनएसओ जैसी कंपनियां गैर-सरकारी उपयोगकर्ता को उत्पाद नहीं बेच सकतीं
Thu, 28 Oct 2021 02:06 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:06 PM IST
सार
भारत में नवनियुक्त इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने गुरुवार को कहा कि एनएसओ जैसी कंपनियां अपने उत्पादों को गैर-सरकारी उपयोगकर्ताओं को नहीं बेच सकती हैं। उन्होंने कहा कि पेगासस मामला एक आंतरिक मामला है जिसपर यहां चर्चा करना सही नहीं रहेगा।
विज्ञापन
इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत में नवनियुक्त इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने गुरुवार को पेगासस मामले पर बात करते हुए कहा कि एनएसओ जैसी कंपनियां अपने उत्पादों को गैर-सरकारी उपयोगकर्ताओं को नहीं बेच सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमने एनएसओ को लाइसेंस देते समय केवल यही शर्त रखी थी कि वो केवल सरकारों के साथ ही सौदा करेंगे या काम करेंगे। गिलोन ने कहा कि पेगासस मामला एक आंतरिक मामला है जिसपर यहां चर्चा करना सही नहीं रहेगा।
विज्ञापन
नाओर गिलोन ने दी दीपावली की बधाई
दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने इस्राइल का हाल में दौरा किया। यह बहुत ही सफल दौरा था। प्रधानमंत्री मोदी के इस्राइल दौरे में दोनों देशों के संबंधों में काफी मजबूती आई। उन्होंने बताया कि इस्राइल ने भारत की अगुवाई में इंटरनेशनल सोलर अलायंस को ज्वॉइन किया है। इस्राइल में सौर ऊर्जा की भरमार है।
विज्ञापन
भारत-इस्राइल के बीच चार बिलियन डॉलर का व्यापार
इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने आगे कहा कि भारत और इस्राइल के बीच करीब चार बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ है। फ्री ट्रेड अग्रीमेंट होने के बाद उम्मीद है कि हमारा व्यापार काफी बढ़ेगा। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बहुत काम हो रहे हैं। कोरोना की पहली लहर में जब इस्राइल प्रभावित हुआ तो जब किसी देश से मदद नहीं मिल रही थी तब भारत ने दवाइयां भेजी थी।
विज्ञापन
क्या है पेगासस मामला
बता दें कि एक अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया था कि पेगासस स्पाइवेयर से कई भारतीय मंत्रियों, राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और पत्रकारों की जासूसी की गई थी।