{"_id":"5824e41a4f1c1b6729b3a62f","slug":"israeli-ambassador-says-rivlin-s-visit-will-strengthen-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायली राजदूत ने कहा, राष्ट्रपति रिवलिन की भारत यात्रा से मजबूत होंगे रिश्ते","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इजरायली राजदूत ने कहा, राष्ट्रपति रिवलिन की भारत यात्रा से मजबूत होंगे रिश्ते
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Nov 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
भारत में इजरायल के राजदूत डेनियल कार्मोन ने कहा है कि आगामी 14 नवंबर से शुरू हो रही इजरायली राष्ट्रपति रियुवेन रिवलिन की यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आएगी। उन्होंने बताया कि रिवलिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, शिक्षा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के क्षेत्र में कई अहम समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इनमें रक्षा और कृषि क्षेत्र में इजरायल भारत की तकनीकी हस्तांतरण की मांग को स्वीकार कर सकता है। गौरतलब है कि अपनी इस यात्रा के दौरान रिवलिन ताजमहल का दीदार करने के साथ ही मुंबई और करनाल का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
दूतवास के अनुसार रिवलिन बीते साल अक्टूबर में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की इजरायल यात्रा के दौरान दिए गए आमंत्रण पर यहां आ रहे हैं। इस क्रम में 14 नवंबर को देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद रिवलिन अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस यात्रा में रिवलिन राष्टï्रपति, उपराष्टï्रपति, विदेश मंत्री के साथ-साथ कई अन्य सियासी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन