फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel urges India to proscribe Hamas as terror organisation

Isreal War: इस्राइल ने कहा- हमास को आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित करे भारत; समर्थन के लिए जताया आभार

Wed, 25 Oct 2023 09:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Oct 2023 09:00 PM IST
सार

Isreal War: इस्राइल के राजदूत ने कहा कि भारत दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण नैतिक आवाज है और हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा, 'अब समय आ गया है कि भारत हमास को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित करे।'

विज्ञापन
Israel urges India to proscribe Hamas as terror organisation
Naor Gilon - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच बीते दो सप्ताह से ज्यादा समय से युद्ध जारी है। इस बीच, इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने बुधवार को कहा कि भारत हमास को एक आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित करे, जैसा कि कई अन्य देशों ने किया है। उन्होंने हमास के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियानों में इजरायल को 'सौ फीसदी' समर्थन देने के लिए भी भारत को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

गिलोन ने कहा कि सात अक्तूबर को क्रूर हमले के बाद इस्राइल ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए संबंधित भारतीय अधिकारियों से अवगत करा दिया है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले को पहले भी उठाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकी हमले की निंदा करने वाले पहले विश्व नेताओं में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजदूत ने आगे कहा कि भारत दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण नैतिक आवाज है और हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा, 'अब समय आ गया है कि भारत हमास को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित करे।' उन्होंने कहा कि कई देश पहले ही ऐसा कर चुके हैं। भारत हमारे आतंकवाद विरोधी अभियानों में मजबूती से हमारा समर्थन कर रहा है।

विज्ञापन

गिलोन ने कहा, इस्राइल के लिए यह मध्य पूर्व में जीवित रहने के लिए एक युद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस्राइल हमास को नष्ट करने के लिए दृढ़ है। उन्होंने कहा कि हमास के खिलाफ इस्राइल की कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संगठन द्वारा की गई क्रूरता दोहराई न जाए। 

ताजा संघर्ष तब शुरू हुआ है, जब हमास आंतकवादियों ने गाजा से इस्राइल में हजारों रॉकेट दागे। साथ ही जमीनी हमले शुरू किए। बदला लेने के लिए इस्राइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया। इसमें हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed