Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas conflict UN Report says Approximately 28 children die daily in Gaza

गाजा में मौत का भयावह मंजर: हर दिन भुखमरी से मर रहे 28 बच्चे, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा दावा

Wed, 06 Aug 2025 12:21 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 12:21 PM IST
सार

इस्राइल-हमास संघर्ष से गाजा में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन 28 बच्चे भूख, बमबारी और इलाज के अभाव में मारे जा रहे हैं। इस्राइल ने सहायता के रास्ते बंद कर दिए हैं, जिससे भुखमरी फैली है। 

विज्ञापन
israel hamas conflict UN Report says Approximately 28 children die daily in Gaza
गाजा में संघर्ष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में गाजा की स्थिति दिन-प्रतिदिन और भयावह होती जा रही है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि गाजा में हर दिन करीब 28 बच्चे मारे जा रहे हैं। यह बच्चे बमबारी, भूख, बीमारी और जरूरी मदद न मिलने की वजह से जान गंवा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) ने कहा है कि गाजा के बच्चों को सबसे ज्यादा खाना, पानी, दवा और सुरक्षा की जरूरत है। और सबसे जरूरी है कि तुरंत ही युद्ध रोक दिया जाए।

विज्ञापन


बता दें कि बढ़ते संकट के बीच दावा किया जा रहा है कि इस्राइल ने दो मार्च से गाजा के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। हर दिन केवल 86 ट्रक सहायता भेजे जा रहे हैं, जबकि कम से कम 600 ट्रकों की जरूरत होती है। इस वजह से गाजा में बहुत बड़ी भूखमरी फैल गई है।

विज्ञापन

क्या है संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की मांग?
वहीं मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों और 150 से ज्यादा मानवतावादी संगठनों ने युद्ध बंद करने और जरूरी मदद पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गाजा के बच्चे एक खोई हुई पीढ़ी बनते जा रहे हैं, जिन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से भी मदद चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Plane Crash: मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान उत्तरी एरिजोना में क्रैश हुआ, दुर्घटना में चार लोगों की मौत

हालांकि इन सबके बीच बुधवार को भी इस्राइल ने गाजा पर भीषण हमला किया। इस हमले में गाजा में कम से कम 83 लोग मारे गए, जिनमें 58 लोग ऐसे थे जो मदद लेने जा रहे थे। गाजा के नागरिक रक्षा विभाग ने संयुक्त राष्ट्र और मदद संगठनों से ईंधन और उपकरणों की आपूर्ति की अपील की है ताकि घायल लोगों को बचाया जा सके।

क्या कहना है इस्राइली सेना का?
वहीं इस मामले में इस्राइली सेना ने कहा है कि छह देशों ने 110 और मदद के पैकेट गाज़ा में एयरड्रॉप किए हैं। जुलाई 27 से अब तक कुल 785 पैकेट एयरड्रॉप किए जा चुके हैं। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ युद्ध की अगली रणनीतियों पर चर्चा की है, जिसमें गाज़ा पर पूरा कब्जा करने का विकल्प भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:- Tariff: ब्राजीली राष्ट्रपति ने ठुकराई ट्रंप की पेशकश; लूला का करारा जवाब- मैं पीएम मोदी से बात करूंगा

अब समझिए पूरा मामला?
बता दें कि ये पूरा संघर्ष तब शुरू हुआ जब सात अक्तूबर 2023 को जब हमास ने दक्षिणी इस्राइल पर हमला किया था, तब से गाजा में 18,000 से ज्यादा बच्चे मारे जा चुके हैं। हर घंटे लगभग एक बच्चा अपनी जान गंवा रहा है। कुल मिलाकर गाज़ा में 60,933 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1,50,000 से ज्यादा घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed