फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: 4 die in crash of medical transport plane on Navajo Nation in northern Arizona

US Plane Crash: मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान उत्तरी एरिजोना में क्रैश हुआ, दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Wed, 06 Aug 2025 10:38 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 06 Aug 2025 10:38 AM IST
सार

अमेरिका के एरिजोना राज्य में हुए विमान हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इससे पहले इस साल जनवरी में फिलाडेल्फिया में भी एक मेडिकल विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई थी। उस मामले में भी ब्लैक बॉक्स वॉयस रिकॉर्डर काम नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
US: 4 die in crash of medical transport plane on Navajo Nation in northern Arizona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका के एरिजोना राज्य में नावा जो नेशन क्षेत्र में मंगलवार को एक छोटा मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में विमान में सवार चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी नावा जो जनजाति के अधिकारियों ने दी। इस दुर्घटना में शामिल विमान बीचक्राफ्ट किंग एयर 300 था, जो सीएसआई एविएशन कंपनी का था। यह विमान न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क शहर से उड़ा था और उसमें दो पायलट व दो स्वास्थ्यकर्मी सवार थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Hiroshima: हिरोशिमा पर परमाणु हमले के 80 साल पूरे, यहां के लोग बोले- ये गलती अब कभी न दोहराई जाए
विज्ञापन


विमान को चिनले से अल्बुकर्क लौटना था
जानकारी के मुताबिक, विमान की योजना चिनले के पास स्थित एयरपोर्ट पर उतरने की थी, जहां से एक गंभीर हालत वाले मरीज को लेकर वापस अल्बुकर्क लौटना था। लेकिन उतरते समय कोई तकनीकी गड़बड़ी हो गई और विमान क्रैश हो गया। नावा जो पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी एमेट याजी ने बताया कि, 'वे चिनले एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अफसोस, कुछ गलत हो गया।' हादसे की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 12:44 बजे मिली, जब एयरपोर्ट के पास काले धुएं के बादल उठते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


NTSB और FAA कर रहे मामले की जांच
नावा जो इमरजेंसी विभाग की निदेशक शेरेन सैंडोवल ने बताया कि विमान एक मरीज को लेने आया था, जिसे विशेष इलाज की जरूरत थी। हालांकि, मरीज कहां था और उसकी हालत क्या है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।


सीएसआई एविएशन ने हादसे पर जताया दुख
सीएसआई एविएशन कंपनी ने एक ईमेल बयान में हादसे की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों व दोस्तों के प्रति संवेदना प्रकट की। अभी मृतकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। नावा जो नेशन के राष्ट्रपति, बू नाइगरेन ने इस दुर्घटना पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'ये लोग अपनी जान दूसरों की जान बचाने के लिए जोखिम में डालते थे। इनकी मौत पूरे नावा जो नेशन के लिए बहुत बड़ी क्षति है।'

यह भी पढ़ें - Tariff: ब्राजीली राष्ट्रपति ने ठुकराई ट्रंप की पेशकश; लूला का करारा जवाब- मैं पीएम मोदी से बात करूंगा

नावा जो क्षेत्र के अस्पताल छोटे होते हैं और वहां अत्याधुनिक या ट्रॉमा केयर की सुविधाएं नहीं होतीं, इसलिए मरीजों को हवाई जहाज से बड़े अस्पतालों में ले जाया जाता है। चिनले एयरपोर्ट उन गिने-चुने एयरपोर्ट्स में है जिन्हें यह जनजाति खुद संचालित करती है। नावा जो रिजर्वेशन अमेरिका का सबसे बड़ा आदिवासी क्षेत्र है, जो लगभग 27,000 वर्ग मील (करीब 70,000 वर्ग किलोमीटर) में फैला हुआ है और इसमें एरिजोना, न्यू मैक्सिको और यूटाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed