फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel Hamas Conflict, India stand important in war, PM Modi global leader, Israel News, Hamas rocket attack

Israel Hamas Conflict: आतंक के खिलाफ युद्ध में भारत का रुख अहम, इस्राइली राजनयिक बोले- पीएम मोदी वैश्विक नेता

Sun, 08 Oct 2023 04:59 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 04:59 AM IST
सार

शोशानी ने भी उस हमले की निंदा की, जिसमें बुनियादी ढांचे के नुकसान और कई लोगों की जान जाने का दावा किया गया, उन्होंने कहा कि इस्राइल इस कदम के खिलाफ बहुत दृढ़ता से जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Israel Hamas Conflict, India stand important in war, PM Modi global leader, Israel News, Hamas rocket attack
कोबी शोशानी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में इस्राइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने शनिवार को कहा कि इस्राइल पर हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुख आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध में वास्तव में अहम है। 

विज्ञापन


शोशानी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध में आज भारत सरकार का रुख महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी एक वैश्विक नेता हैं और एक राज्य, एक मित्र और एक भाई के रूप में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस्राइल की संप्रभुता पर हमला स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमलों पर इस्राइल के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की संवदना व्यक्त
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।" 



हमास और इस्राइल के बीच मौजूदा तनाव का उल्लेख करते हुए, इस्राइल के महावाणिज्य दूतावास ने हमले के बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन को दोहराया कि उनका देश युद्ध में है।

शोशानी ने भी उस हमले की निंदा की, जिसमें बुनियादी ढांचे के नुकसान और कई लोगों की जान जाने का दावा किया गया, उन्होंने कहा कि इस्राइल इस कदम के खिलाफ बहुत दृढ़ता से जवाबी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है और इमारतों को नुकसान हुआ है। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात मानव जीवन की हानि है। दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए हैं। हम बहुत ही गंभीर तरीके से जवाबी कार्रवाई करेंगे।

भारत का मांगा समर्थन
उन्होंने कहा कि हमास ने युद्ध की घोषणा की है और हमास को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत के लोगों से मिले समर्थन का उल्लेख करते हुए, शोशानी ने जोर देकर कहा कि हमले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इस्राइल वास्तव में मजबूत है और कहा कि "हमें मदद की ज़रूरत नहीं है, लेकिन हमें आपके समर्थन की जरूरत है"।

उन्होंने आगे कहा, कि हमें आपके समर्थन और समझ की जरूरत है कि आज कुछ हुआ, इस्राइल राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा। यह कुछ ऐसा है, जिसके लिए हमें समर्थन की आवश्यकता है। दुनिया में अच्छे लोग और अच्छे राज्य हैं और भारत उनमें से एक है और यह हमारे लिए बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है।" 


एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, नेतन्याहू ने कहा, "हम युद्ध में हैं, किसी ऑपरेशन या राउंड में नहीं, बल्कि युद्ध में हैं। आज सुबह, हमास ने इस्राइल के राज्य और उसके नागरिकों के खिलाफ जानलेवा हमला किया गया।

हम सुबह से ही इसमें हैं। मैंने सुरक्षा प्रतिष्ठान के प्रमुखों को बुलाया और सबसे पहले उन समुदायों को हटाने का आदेश दिया, जहां आतंकवादियों ने घुसपैठ की है। यह वर्तमान में की जा रही है"।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed